समस्याओं के मकड़जाल में फंसा है शहर का वार्ड नंबर 11, गंदगी और अंधेरे का है साम्राज्य

Published by : VIKASH NATH Updated At : 06 Feb 2026 6:55 PM

विज्ञापन

नगर परिषद चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे चुनावी सरगर्मी भी बढ़ती जा रही है

विज्ञापन

वार्ड स्कैन

गोपी कुंवर

लोहरदगा.

नगर परिषद चुनाव : वार्ड नंबर 11 की तस्वीर

नगर परिषद चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे चुनावी सरगर्मी भी बढ़ती जा रही है. मतदाता इस बार खामोश जरूर हैं, लेकिन उनके मन में स्पष्ट इच्छा है कि वे एक ऐसे प्रतिनिधि का चुनाव करें जो ईमानदारी और कर्मठता से उनके वार्ड का विकास कर सके. जनता चाहती है कि सरकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव और भ्रष्टाचार के सीधे धरातल पर उतरे और हर नागरिक तक पहुंचे.

मतदाताओं की अपेक्षाएं

वार्ड नंबर 11 के मतदाता इस बार बहुत सजग हैं. वे चाहते हैं कि उनका पार्षद ऐसा हो जो:

– बिजली, पानी, सफाई और सड़क जैसी मूलभूत समस्याओं का समाधान करे.

– सरकारी योजनाओं जैसे वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, प्रधानमंत्री आवास, छात्रवृत्ति आदि का लाभ लोगों तक पहुँचाए.

– बच्चों के लिए पुस्तकालय और शैक्षिक सुविधाएं उपलब्ध करायें.

– जनता के सुख-दुख में साथ रहे और ईमानदारी से काम करे.

– भ्रष्टाचार से मुक्ति दिलाकर योजनाओं को पारदर्शिता के साथ लागू करे.

मतदाताओं की आवाज़

वार्ड के कई निवासियों ने अपनी समस्याएं और अपेक्षाएं सामने रखी हैं.

– संतोष राम का कहना है कि बिजली के खंभे तो लगे हैं लेकिन उनमें रोशनी नहीं है. सफाई की व्यवस्था भी कमजोर है.

– गौतम राम ने सफाई को सबसे बड़ी समस्या बताया और बच्चों के लिए पुस्तकालय की मांग की.

– अमित राम ने रोशनी, सफाई, पानी और सड़क की मुकम्मल व्यवस्था की आवश्यकता जताई.

– ज्योतिन राम का कहना है कि पार्षद ईमानदार होना चाहिए जो जनता के सुख-दुख में तत्पर रहे.

– अनस जमील ने कहा कि योजनाओं का लाभ जानकारी के अभाव में लोग नहीं ले पाते, पार्षद यदि चाहेंगे तो लोग स्वावलंबी हो सकते हैं.

– सूरज राम ने पेंशन, आवास, छात्रवृत्ति और पुस्तकालय की व्यवस्था को जरूरी बताया.

– ओमप्रकाश राम ने कहा कि लोहरदगा नगर पालिका बहुत पुराना है लेकिन समस्याओं का अंबार अब भी है. बुद्धिमानी से चुनाव करना जरूरी है ताकि ईमानदार पार्षद चुना जा सके.

वर्तमान पार्षद का दावा

वर्तमान वार्ड पार्षद मनीर अंसारी का कहना है कि उन्होंने अपने वार्ड में बिजली, पानी, सड़क, नाली और बेघरों को आवास उपलब्ध कराने जैसे काम किए हैं. अब स्वरोजगार की दिशा में कदम बढ़ाए गए हैं. उनका संकल्प है कि वार्ड को आदर्श वार्ड बनाया जाए और जनता का साथ हमेशा उनके साथ रहा है.

चुनावी समीकरण

– कुल मतदाता: 2562

– पुरुष: 1230

– महिलाएँ: 1332

– इलाके: कुम्बाटोली, राहत नगर, इस्लामनगर

– मुख्य समस्याएँ: बिजली, पानी, सफाई, सड़क

– उम्मीदवार: 7

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola