14 मार्च को लगेगा साल का पहला लोक अदालत

Updated:
विज्ञापन
14 मार्च को लगेगा साल का पहला लोक अदालत

14 मार्च को लगेगा साल का पहला लोक अदालत

विज्ञापन

लोहरदगा़ व्यवहार न्यायालय परिसर में आगामी 14 मार्च को आयोजित होने वाले वर्ष के प्रथम राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर तैयारियां तेज हो गयी हैं. इसे लेकर गुरुवार को पीडीजे सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) राजकमल मिश्रा के कार्यालय कक्ष में बैठक आयोजित की गयी. बैठक में जिले के सभी न्यायिक पदाधिकारियों को लोक अदालत और 90 दिवसीय विशेष मध्यस्थता अभियान मेडिएशन फॉर द नेशन कैंपेन 2.0 के तहत अधिक से अधिक वादों के निष्पादन का निर्देश दिया गया. लंबित मामलों के निस्तारण पर जोर : ज्ञात हो कि झालसा रांची के कार्यकारी अध्यक्ष ने पूर्व में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लंबित मामलों की पहचान कर उन्हें सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारित करने का निर्देश दिया था. पीडीजे श्री मिश्रा ने इसी दिशा में सक्रिय पहल करने को कहा. उन्होंने वैसे पक्षकार जो आपसी सहमति से मामला सुलझाना चाहते हैं, उन्हें विशेषज्ञ मध्यस्थ (मिडिएटर) उपलब्ध कराने का निर्देश दिया ताकि मुकदमों का बोझ कम हो सके. बैठक में ये रहे उपस्थित : मौके पर मुख्य रूप से प्रधान न्यायाधीश (कुटुंब न्यायालय) श्रीमती प्रेमलता त्रिपाठी, डीजे प्रथम स्वयंभू, डीजे द्वितीय श्रीमती नीरजा असरी, सीजेएम सह एसीजेएम केके मिश्रा, डालसा सचिव राजेश कुमार, सीनियर सिविल जज रोहित कुमार, एसडीजेएम अमित कुमार गुप्ता और जेजेबी प्रधान मजिस्ट्रेट जया स्मिता कुजूर उपस्थित थीं.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola