लोहरदगा पहुंचे सुदेश महतो, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

Updated:
विज्ञापन

लोहरदगा पहुंचे सुदेश महतो, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

लोहरदगा. आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो का लोहरदगा आगमन पर भंडरा प्रखंड व नगर के कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया. वे किस्को प्रखंड के अरेया गांव में प्रभु साहू के गृह प्रवेश समारोह में शामिल हुए और नये भवन के लिए उन्हें शुभकामना दी. इसके बाद उन्होंने नगर के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठन की मजबूती पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर आजसू समर्थित प्रत्याशी राजेंद्र लोहरा की मदद करे़ं इससे संगठन को और मजबूती मिलेगी. कार्यकर्ताओं ने नगर परिषद चुनाव में एकजुट होकर काम करने का संकल्प लिया. उन्होंने कहा कि पहले की तरह नगर में भी आजसू का परचम लहरायेगा और जनता को भ्रष्टाचार व भयमुक्त वातावरण दिया जायेगा. कार्यक्रम में आजसू के प्रवीण प्रभाकर ओम भारती, सूरज अग्रवाल, अंजू देवी, राम लखन प्रसाद, देवेंद्र साहू, दिलीप साहू, पंकज मिश्रा, अनीता देवी, सरस्वती देवी, रोबिन श्रीवास्तव, राजा साहू, अंशु अग्रवाल, बिट्टू साहू, प्रद्युमन पाठक सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे. पूर्व पार्षद ने किया शिवांजलि मिश्रा के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन

लोहरदगा. वार्ड नंबर 17 की प्रत्याशी शिवांजलि मिश्रा के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन पूर्व पार्षद रीता देवी ने किया. उन्होंने कहा कि शिवांजलि मिश्रा एक ईमानदार, कर्मठ और जनता के सुख-दुख में हमेशा साथ खड़ी रहने वाली प्रत्याशी हैं. वार्ड 17 को अब ऐसे नेतृत्व की जरूरत है जो सिर्फ वादे नहीं, बल्कि जमीन पर काम करे. मौके पर शिवांजलि मिश्रा ने कहा कि मैं वार्ड के विकास के लिए सदैव तत्पर रहूंगी और वार्ड को आदर्श वार्ड बनाऊंगी. मौके पर काफी संख्या में लोग मौजूद थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola