विद्यार्थियों को दी गयी कानून की जानकारी
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सीता पुष्पा के मार्गदर्शन में लिंग आधारित हिंसा को समाप्त करने के लिए उद्देश्य महिलाओं खिलाफ हिंसा उन्मूलन के लिए अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस
विज्ञापन
आपके शहर में
विज्ञापन
लोहरदगा. जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सीता पुष्पा के मार्गदर्शन में लिंग आधारित हिंसा को समाप्त करने के लिए उद्देश्य महिलाओं खिलाफ हिंसा उन्मूलन के लिए अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस 10 दिसंबर के अवसर पर 25 नवंबर 2024 से 10 दिसम्बर 2024 तक जागरूकता कार्यक्रम जिला अंतर्गत विभिन्न उच्च विद्यालय एवं कॉलेज में किया जाने के क्रम लोहरदगा प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय बसरी नगड़ा में आयोजित किया गया. सामाजिक कार्यकर्ता अखिलेश्वर पाण्डेय एवं अमित तिवारी जिला बाल संरक्षण इकाई समाज कल्याण लोहरदगा के द्वारा जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत छात्र-छात्राओं को विभिन्न एक्ट के कानूनी प्रावधानों का संक्षिप्त रूप जानकारी प्रदान की गयी.
जागरूकता कार्यक्रम में उपस्थित 9वी कक्षा से 10वीं कक्षा के छात्र-छात्राओं को जेंडर सेंसटाइजेशन ,हेल्पलाइन नंबर 1098 112 और 181, घरेलू हिंसा अधिनियम 2005, सखी वन स्टॉप सेंटर, पोक्सो कानून, कार्य स्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न की रोकथाम अधिनियम 2013, मिशन शक्ति के अंतर्गत संचालित योजनाएं शक्ति सदन एवं शक्ति निवास सहित अन्य जानकारी दी गई. कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रधानाध्यापक अनिल टोप्पो, द्रौपदी कुजुर, जेएसएलपीएस से संन्धा देवी सेविका यशोरा उरांव एवं मिना उरांव के अलावे छात्र छात्राएं उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन