ePaper

खेलों से होता है मानसिक व शारीरिक विकास : इंद्रजीत भारती

Updated at : 29 Jan 2026 9:37 PM (IST)
विज्ञापन
खेलों से होता है मानसिक व शारीरिक विकास : इंद्रजीत भारती

खेलों से होता है मानसिक व शारीरिक विकास : इंद्रजीत भारती

विज्ञापन

कुड़ू़ टिको स्थित अविराम कॉलेज ऑफ एजुकेशन में दो दिवसीय इंटर कॉलेज खेलकूद महोत्सव का गुरुवार को भव्य शुभारंभ हुआ. मुख्य अतिथि सह कॉलेज सचिव इंद्रजीत कुमार भारती ने दीप प्रज्ज्वलित और मशाल जलाकर आयोजन का आगाज किया. इस दौरान कॉलेज की छात्राओं ने आकर्षक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम और ड्रिल प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया. मौके पर श्री भारती ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य बल्कि मानसिक सक्षमता और तनाव मुक्ति के लिए भी अनिवार्य है. मैदान पर दिखा कड़ा मुकाबला : प्रतियोगिता के पहले दिन एथलेटिक्स और अन्य स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाया. 100 मीटर रेस में बालक वर्ग से पवन व आकाश और बालिका वर्ग में पार्वती व सुधा विजेता रहीं. 200 मीटर में नवीन और बीना ने बाजी मारी. हाई जंप में बलराम और सुधा, जबकि लांग जंप में नवीन और संध्या ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. शॉट पुट में लव और अमीषा, डिसकस थ्रो में नवीन और सोनाली तथा जैवलिन थ्रो में अनुराग और सोनाली ने स्वर्ण पदक जीते. रस्सा-कस्सी में बीएड द्वितीय वर्ष और डीएलएड प्रथम वर्ष की टीमें विजयी रहीं. अंतर-महाविद्यालयी आयोजन से बढ़ा रोमांच : इस महोत्सव को और रोमांचक बनाने के लिए बीएस कॉलेज, मनोहर लाल अग्रवाल महिला कॉलेज, मनराखन महतो बीएड कॉलेज और शहीद शेख भिखारी कॉलेज सहित कई अन्य संस्थानों को आमंत्रित किया गया था. कॉलेज सचिव ने सभी विजेताओं को कप और मेडल देकर सम्मानित किया. इनकी रही मुख्य भूमिका : मंच संचालन ममता, रोशनी व सोनाली ने किया. आयोजन को सफल बनाने में प्राचार्य डॉ प्रतिमा त्रिपाठी, सहायक प्राध्यापक पंकज कुमार भारती, जंग बहादुर, आफताब, रेणुका, कुंदन, ममता, आरती, तबस्सुम, शिब, डॉ शशि, डॉ सुनीता, चिनिबास, अमृत, प्यारी, पवन, संदीप सहित अन्य कर्मियों की सराहनीय भूमिका रही.

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola