एसआईआर को लेकर कैरो में विशेष जनसुनवाई, दस्तावेजों की हुई जांच
फोटो शिविर में मौजूद लोग | Prabhat Khabar Network
लोहरदगा के कैरो प्रखंड में मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) 2026 के तहत विशेष जन सुनवाई हुई. अधिकारियों ने मौके पर ही मतदाताओं की त्रुटियों को दूर किया,
राम प्रसाद पाल की रिपोर्ट
आपके शहर में
कैरो (लोहरदगा): मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) 2026 के तहत शनिवार को प्रखंड सह अंचल परिसर, कैरो में विशेष जन सुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया. शिविर में अंचल अधिकारी कुमारी शिला उरांव और प्रखंड विकास पदाधिकारी छंदा भट्टाचार्य के समक्ष एसआईआर के तहत नोटिस प्राप्त मतदाता अपने आवश्यक दस्तावेजों के साथ पहुंचे.
अधिकारियों ने उपस्थित मतदाताओं के दस्तावेजों की गहन जांच-पड़ताल की. इस दौरान मतदाता सूची में दर्ज त्रुटियों की भी जांच की गयी और मौके पर ही आवश्यक सुधार किया गया. अधिकारियों ने नोटिस प्राप्त मतदाताओं से अपील की कि वे निर्धारित समय के भीतर अपने आवश्यक दस्तावेज जमा कर मतदाता सूची में दर्ज अपने नाम और अन्य विवरणों को दुरुस्त करा लें, ताकि आगामी चुनाव के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े.
विशेष जन सुनवाई कार्यक्रम में मुखिया बीरेंद्र महली, अधीश खाखा, किशोर उरांव, विनय उरांव, समीर उरांव, पवन कुमार सहित बीएलओ रुबीना खातून, सुनीता देवी, सुचित्रा लकड़ा, सरोज उरांव और रुकमणी उरांव मौजूद थीं. शिविर में बड़ी संख्या में मतदाताओं ने पहुंचकर अपने दस्तावेजों की जांच करायी.
ये भी पढ़ें- सांसद से शिक्षक बने सुखदेव भगत, बच्चों के बीच बैठकर पढ़ाई का दिया मंत्र
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए