ePaper

समाज स्वतंत्रता सेनानियों से प्रेरणा ले : डीसी

Updated at : 31 Jan 2026 10:07 PM (IST)
विज्ञापन
समाज स्वतंत्रता सेनानियों से प्रेरणा ले : डीसी

समाज स्वतंत्रता सेनानियों से प्रेरणा ले : डीसी

विज्ञापन

लोहरदगा़ जिले के अग्रणी स्वतंत्रता सेनानी और प्रखर गांधीवादी नेता बुधन सिंह की 57वीं पुण्यतिथि शनिवार को श्रद्धापूर्वक मनायी गयी. बुधन सिंह लेन स्थित उनकी प्रतिमा पर उपायुक्त डॉ. कुमार ताराचंद ने माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया. इस दौरान जिले के विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी. इतिहास के पन्नों में दर्ज है साहसिक जीवन यात्रा : श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उपायुक्त डॉ. कुमार ताराचंद ने कहा कि लोहरदगा में पदभार ग्रहण करने से पूर्व ही उन्होंने बुधन सिंह जी की अद्भुत और साहसिक जीवन यात्रा के बारे में इतिहास के पन्नों में पढ़ा था. उन्होंने कहा कि अभावों में रहने के बावजूद राष्ट्र के प्रति उनका समर्पण और सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध लड़ने का जज्बा अद्वितीय है. समाज को ऐसे वीर सपूतों के जीवन से प्रेरणा लेने की आवश्यकता है. आंदोलनों में निभायी थी सक्रिय भूमिका : विदित हो कि बुधन सिंह ने वर्ष 1932 और 1942 के स्वतंत्रता आंदोलनों में सक्रिय भूमिका निभायी थी, जिसके कारण उन्हें जेल यात्रा भी करनी पड़ी थी. वे आजीवन गांधीवादी विचारधारा पर चले और क्षेत्र में सामाजिक कुरीतियों के प्रबल विरोधी रहे. श्रद्धांजलि देने वालों का लगा तांता : पुण्यतिथि के अवसर पर सांसद सुखदेव भगत के प्रतिनिधि साजिद अहमद चंगू, मदन मोहन पांडे, शशी गुप्ता, स्नेह कुमार, शरत चंद्र आर्य, प्रवीण सिंह, अशोक खत्री, उमेश परमेश्वर साहू और विनोद राय सहित भारी संख्या में प्रबुद्धजनों ने पुष्पांजलि अर्पित की. मौके पर संजय बर्म्मन, डॉ. अजय शाहदेव, बलवीर देव, प्रेमलता देवी, संगीता कुशवाहा, कीर्ति महतो और चंद्रशेखर मेहता सहित कई संगठनों के प्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक उपस्थित थे.

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola