समाहरणालय परिसर में चलाया गया हस्ताक्षर अभियान

Updated:
विज्ञापन

लोहरदगा नगर परिषद क्षेत्र में नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2026 के अंतर्गत आगामी 23 फरवरी को मतदान होगा. इसे लेकर समाहरणालय परिसर में स्वीप कोषांग द्वारा हस्ताक्षर अभियान आयोजित किया गया.

विज्ञापन

आगामी 23 फरवरी को अवश्य करें मतदान : डॉ ताराचंद

आपके शहर में

विज्ञापन

लोहरदगा.

लोहरदगा नगर परिषद क्षेत्र में नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2026 के अंतर्गत आगामी 23 फरवरी को मतदान होगा. इसे लेकर समाहरणालय परिसर में स्वीप कोषांग द्वारा हस्ताक्षर अभियान आयोजित किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त डॉ. ताराचंद ने की. उन्होंने कहा कि नगर परिषद क्षेत्र के 23 वार्डों में कुल 46 मतदान केंद्र बनाये गये हैं, जहां सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा. उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे लोकतंत्र के इस महापर्व में जिम्मेदार नागरिक बनकर अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें.

कार्यक्रम में उपायुक्त ने सभी पदाधिकारियों और कर्मियों को लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा बनाए रखने तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखने की शपथ दिलायी. उन्होंने कहा कि धर्म, जाति, वर्ग, समुदाय, भाषा या किसी भी प्रकार के प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना मतदान करना हर नागरिक का कर्तव्य है.

इस अवसर पर उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी, अपर समाहर्ता जितेंद्र मुंडा, आइटीडीए परियोजना निदेशक सुषमा नीलम सोरेंग, अनुमंडल पदाधिकारी अमित कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रमोद दास समेत अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे. सभी ने सेल्फी पॉइंट पर लोकतांत्रिक जागरूकता का संदेश देते हुए सेल्फी भी ली. यह अभियान मतदाताओं को जागरूक कर अधिकतम मतदान सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola