37वीं प्रांतीय खेलकूद सह एथलेटिक्स प्रतियोगिता में सरस्वती विद्या मंदिर का शानदार प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन

मेडल के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्रा | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

37वीं प्रांतीय खेलकूद सह एथलेटिक्स प्रतियोगिता में लोहरदगा के सरस्वती विद्या मंदिर के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन कर कई स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीते।

विज्ञापन

प्रतिनिधि, लोहरदगा. 37वीं प्रांतीय खेलकूद सह एथलेटिक्स प्रतियोगिता-2026 में मनोहर लाल अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, लोहरदगा के भैया-बहनों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का गौरव बढ़ाया. विभिन्न एथलेटिक्स स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक प्राप्त किये. वहीं तरुण वर्ग बहनों की टीम ने पूरे झारखंड प्रांत में हासिल किया तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया.

विज्ञापन

जैवलिन थ्रो में क्रांति कुमारी, 1500 मीटर दौड़ में रोशन भगत व ऊंची कूद में पूजा उरांव ने प्रथम स्थान (स्वर्ण पदक) प्राप्त किया. लंबी कूद में रोशन भगत, गोला फेंक में क्रांति कुमारी व 400 मीटर दौड़ में बहन यमुना उरांव ने द्वितीय स्थान (रजत पदक) हासिल किया. 100 मीटर दौड़ में इशिका, 800 मीटर दौड़ में यमुना उरांव व चार किलोमीटर क्रॉस कंट्री में सीमा मुंडा ने तृतीय स्थान (कांस्य पदक) प्राप्त किया. इसके अतिरिक्त 4×100 मीटर रिले रेस में बहनों की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया.

इस उपलब्धि पर गुमला विभाग प्रमुख ओम प्रकाश सिंहा, प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष शशिधर लाल अग्रवाल, उपाध्यक्ष विनोद राय, सचिव अजय प्रसाद, कोषाध्यक्ष अनिल अग्रवाल, प्रधानाचार्य संजीव कुमार झा, शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य सुरेश चंद्र पांडे एवं विद्यालय परिवार ने सभी विजेता भैया-बहनों, उनके प्रशिक्षकों एवं मार्गदर्शकों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. विद्यालय परिवार ने कहा कि विद्यार्थियों की यह सफलता निरंतर परिश्रम, अनुशासन एवं खेल भावना का परिणाम है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola