किस्को मोड़ के देवस्थल मंदिर में 14 से 18 सितंबर तक गणेशोत्सव

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

लोहरदगा के देवस्थल मंदिर में 14 से 18 सितंबर तक पांच दिवसीय गणेशोत्सव का आयोजन होगा। महाआरती और भंडारे के साथ बप्पा की विदाई शोभायात्रा निकाली जाएगी।

विज्ञापन

लोहरदगा: शांति नगर किस्को मोड़ स्थित देवस्थल मंदिर प्रांगण में 14 से 18 सितंबर तक पांच दिवसीय गणेशोत्सव पूजन का आयोजन किया जायेगा. पिछले 11 वर्षों से यहां गणपति बप्पा की प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती रही है. इस वर्ष भी आयोजन को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं.

विज्ञापन

आयोजन की विशेषता प्रत्येक शाम होने वाली महाआरती और महाप्रसाद का वितरण है. श्रद्धालुओं की ओर से विभिन्न दिनों में भंडारे का भी आयोजन किया जायेगा. भक्त अपनी श्रद्धा के अनुसार मोदक, घी के लड्डू, विभिन्न प्रकार की मिठाइयां और फल गणपति बप्पा के चरणों में अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना करेंगे. आयोजन समिति की ओर से महाआरती में प्रशासनिक एवं सामाजिक क्षेत्र के लोगों को भी आमंत्रित किया जाता है.

18 सितंबर को निकलेगी विसर्जन शोभायात्रा

समिति के सक्रिय सदस्य गुड्डू प्रसाद ने बताया कि 14 से 17 सितंबर तक प्रतिदिन विधिवत पूजा होगी. शाम सात बजे महाआरती के बाद श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया जायेगा. 15 और 17 सितंबर को श्रद्धालुओं की ओर से भंडारे का आयोजन किया जायेगा.

उन्होंने बताया कि 18 सितंबर को पूजा के बाद दोपहर दो बजे गणपति बप्पा की प्रतिमा विसर्जन शोभायात्रा निकाली जायेगी. शोभायात्रा आसपास के मोहल्लों से गुजरते हुए पुनः मंदिर प्रांगण पहुंचेगी, जहां मंदिर परिसर में बने तालाब में प्रतिमा का विसर्जन किया जायेगा. पांच दिवसीय गणेशोत्सव को लेकर आयोजकों में खासा उत्साह है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola