भानु प्रताप शाही पहले अपने कार्यकाल के सवालों का जवाब दें : साजिद अहमद

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कांग्रेस नेता साजिद अहमद ने भानु प्रताप शाही पर निशाना साधा है। उन्होंने पूर्व स्वास्थ्य मंत्री से दवा खरीद घोटाले और ईडी जांच पर जवाब मांगा है।

विज्ञापन

लोहरदगा. भाजपा नेता व पूर्व स्वास्थ्य मंत्री भानु प्रताप शाही के बयान पर कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि साजिद अहमद ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि किसी पर उंगली उठाने से पहले भानु प्रताप शाही को अपने कार्यकाल का हिसाब देना चाहिए.

विज्ञापन

साजिद अहमद ने आरोप लगाया कि भानु प्रताप शाही के स्वास्थ्य मंत्री रहते दवा और चिकित्सा उपकरणों की खरीद में बड़े पैमाने पर अनियमितता हुई थी. उन्होंने दावा किया कि बाजार मूल्य से कई गुना अधिक कीमत पर दवा और उपकरणों की खरीद की गयी.

उनका आरोप है कि 50-60 रुपये में मिलने वाले उपकरणों की हजारों रुपये में खरीद की गयी. वहीं, बड़ी मात्रा में आयरन की गोलियां और अन्य उपकरण खरीदे गये, जो बाद में गोदाम में पड़े-पड़े खराब होते रहे. साजिद अहमद ने कहा कि इस पूरे मामले में सरकारी राशि के कथित दुरुपयोग की जिम्मेदारी तय होनी चाहिए.

उन्होंने भानु प्रताप शाही से सवाल किया कि दवा एवं चिकित्सा उपकरण खरीद से जुड़े कथित 130 करोड़ रुपये के मामले में सीबीआइ जांच हुई थी या नहीं. साथ ही उन्होंने ईडी की कार्रवाई और पीएमएलए के तहत हुई कार्रवाई को लेकर भी पूर्व स्वास्थ्य मंत्री से स्थिति स्पष्ट करने की मांग की. उन्होंने कहा कि राजनीतिक बयानबाजी करने से पहले भाजपा नेताओं को अपने कार्यकाल में उठे सवालों का जवाब देना चाहिए। साजिद अहमद ने कहा कि जनता के सामने तथ्यों के साथ बात रखी जानी चाहिए, ताकि पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सके।

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola