शिक्षा और एकजुटता से ही साकार होगा संत रविदास का सपना : राजेंद्र राम
शिक्षा और एकजुटता से ही साकार होगा संत रविदास का सपना : राजेंद्र राम
कुड़ू़ संत शिरोमणि नवयुवक संघ चंदलासो के तत्वावधान में रविवार को रविदास समाज के गुरु सह पथ प्रदर्शक संत शिरोमणि रविदास की जयंती हर्षोल्लास से मनायी गयी. इस मौके पर गुरु की प्रतिमा पर माल्यार्पण और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गयी. समारोह के पश्चात भव्य भंडारे का आयोजन किया गया, इसमें काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया. कुरीतियों को दूर करने का संकल्प : समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि राजेंद्र राम ने कहा कि समाज को विकसित और जागरूक बनाने के लिए संत शिरोमणि ने अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया. उनका सपना तभी साकार होगा, जब हम समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर कर उनके संकल्पों को आत्मसात करेंगे. उन्होंने जोर देकर कहा कि समाज की उन्नति के लिए शिक्षा और एकजुटता अनिवार्य है. गुरु के आदर्शों पर चलकर ही हम एक बेहतर समाज का निर्माण कर सकते हैं. समारोह में मौजूद लोग : कार्यक्रम को कई अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया और संत रविदास के जीवन संघर्ष पर प्रकाश डाला. आयोजन को सफल बनाने में संजय कुमार, सागर राम, मुकेश राम, सुनील राम, सुभाष राम, राजेंद्र राम, दशरथ राम, नीरज राम, सत्येंद्र राम, अभय राम, भोला राम, विजय राम, दिनेश राम, जसवंत राम, मोती राम, पवन राम, बादल राम, जितेंद्र राम, ओमप्रकाश राम, सुभाष कुमार राम, पंचम राम, जीवन राम, सन्नी कुमार राम, सत्यम कुमार रवि, पवन कुमार रवि, सागर कुमार रवि, आशीष कुमार रवि, बालेश्वर राम, दशरथ राम व माखन राम सहित नवयुवक संघ के सभी सदस्यों की सक्रिय भूमिका रही.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए