नवाडीह पंचायत को जोड़ने वाली सड़क जर्जर, आवागमन में परेशानी

Updated:
विज्ञापन

नवाडीह पंचायत को जोड़ने वाली सड़क जर्जर, आवागमन में परेशानी

विज्ञापन

किस्को़ प्रखंड क्षेत्र के नवाडीह धुर्वा मोड़ से पंचायत भवन को जोड़ने वाली मुख्य सड़क इन दिनों बदहाल है. सड़क पूरी तरह से जर्जर और टूटी-फूट गयी है, जिससे आवागमन करने वाले हजारों ग्रामीणों के लिए यह रास्ता मुसीबत का सबब बना हुआ है. दुर्घटनाओं को दे रही निमंत्रण : इस सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे और पत्थर उभर आये हैं. पैदल चलने वाले राहगीरों के लिए तो यह राह किसी जोखिम से कम नहीं है. फिसलन और पत्थरों के कारण बुजुर्गों और स्कूली बच्चों का संभलकर चलना भी मुश्किल हो गया है. सड़क की दुर्दशा के कारण वाहनों में लगातार टूट-फूट हो रही है, जबकि रात के अंधेरे में गड्ढे अदृश्य हो जाने से दुर्घटनाओं की संभावना हर पल बनी रहती है. सबसे अधिक परेशानी मरीजों को अस्पताल ले जाने में होती है, जिससे समय पर इलाज मिलने में देरी हो रही है. अधिकारियों का भी इसी रास्ते से होता है आवागमन : हैरानी की बात यह है कि पंचायत भवन तक जाने वाली यह मुख्य सड़क है, जहां से पंचायत प्रतिनिधियों और अधिकारियों का भी प्रतिदिन गुजरना होता है, बावजूद इसके सड़क की मरम्मत पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है. ग्रामीणों ने कहा कि जर्जर सड़क के कारण उनका जीना मुहाल हो गया है. ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से अविलंब सड़क का जीर्णोद्धार कराने की मांग की है, ताकि उन्हें इस नारकीय स्थिति से मुक्ति मिल सके.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola