राजद नेताओं ने चलाया जनसंपर्क अभियान

Updated:
विज्ञापन

लोहरदगा लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी सुखदेव भगत के पक्ष मे राजद नेताओं ने प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान चलाते हुए प्रचार किया

विज्ञापन

कुड़ू. लोहरदगा लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी सुखदेव भगत के पक्ष मे राजद नेताओं ने प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान चलाते हुए प्रचार किया. राजद नेताओं ने गांवों में ग्रामीणों के साथ बैठक करते हुए जनसंपर्क अभियान चलाया. बैठक को संबोधित करते हुए राजद के मोहसिन अंसारी ने कहा का आरएसएस के इशारे पर भारतीय जनता पार्टी काम कर रही है. भाजपा अपने पूंजीपति दोस्तों का कर्ज माफ कर सकतीं है. लेकिन गरीब किसानों का नहीं. भाजपा पूंजीपतियों की पार्टी हैं, भाजपा से आमजनों, किसानों, दलितों, पिंजड़ों, अल्पसंख्यकों का विकास नहीं हो सकता है. इंडिया गठबंधन आमजनों की पार्टी हैं, जो गरीबों के विकास की बात करती है. इंडिया गठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी सुखदेव भगत लोहरदगा की आवाज को बुलंद करते हुए जनता की आवाज बनेंगे. मौके पर देवी यादव,प्रभु नगेशिया, सुराषन मुंडा, शम्भू सिन्हा, बबलू खान,अजीम अंसारी, श्याम किशोर नगेशिया, गणेश उरांव, जमरूदीन अंसारी, सबिता देवी तथा अन्य शामिल थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola