हर्षित साहू ने आयोजन स्थल एवं उससे जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लिया

Updated:
विज्ञापन

लोहरदगा जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित होने वाले बलदेव साहू मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं.

विज्ञापन

लोहरदगा. लोहरदगा जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित होने वाले बलदेव साहू मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं. इसी क्रम में एसोसिएशन के हर्षित साहू ने आयोजन स्थल एवं उससे जुड़ी व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने टूर्नामेंट में शामिल होने वाले अतिथियों, वीआईपी एवं वीवीआईपी मेहमानों, खिलाड़ियों और टीम ऑफिशियल्स के ठहरने, भोजन, आवागमन एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं को लेकर संबंधित पदाधिकारियों के साथ विस्तार से चर्चा की. हर्षित साहू ने बताया कि नौ फरवरी से बलदेव साहू मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ होने जा रहा है, जिसकी सभी आवश्यक तैयारियां लगभग पूरी कर ली गयी है. हर्षित साहू ने जानकारी दी कि टूर्नामेंट के दौरान कई खास कार्यक्रम भी आयोजित किये जायेंगे. 10 फरवरी को लोकप्रिय भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह की उपस्थिति से आयोजन और भी आकर्षक होगा, वहीं 13 फरवरी को समापन समारोह में भारतीय क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी हरभजन सिंह और वीरेंद्र सहवाग शिरकत करेंगे. इस अवसर पर लोहरदगा जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव आलोक राय, भास्कर दास, विधायक प्रतिनिधि निशिथ जायसवाल, प्रवीण कुमार, संजय बर्मन, रितेश साहू, सतीश वर्मा सहित एसोसिएशन के कई पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola