कैरो में उल्लास और उमंग के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस

Updated:
विज्ञापन

कैरो में उल्लास और उमंग के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस

विज्ञापन

कैरो. प्रखंड क्षेत्र में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया. प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में प्रमुख श्रीराम उरांव ने झंडोत्तोलन कर तिरंगे को सलामी दी. थाना परिसर में थाना प्रभारी कुंदन कुमार रवानी ने ध्वजारोहण किया. शिक्षण संस्थानों में डॉ अनुग्रह नारायण प्लस टू उच्च विद्यालय में प्राचार्य गणेश कुमार शास्त्री और राजकीय उत्क्रमित उर्दू उच्च विद्यालय गराडीह में मुखिया सुमन उरांव ने तिरंगा फहराया. वहीं, राजकीयकृत मध्य विद्यालय कैरो में पंसस मधुलिका रानी, बिजली पावरग्रिड में मजूल अंसारी और कैरो पंचायत भवन में मुखिया वीरेंद्र महली ने झंडोत्तोलन किया. ग्रेटर त्रिवेणी पब्लिक स्कूल में फहराया तिरंगा, वैचारिक समानता पर दिया जोर

आपके शहर में

विज्ञापन

लोहरदगा. ग्रेटर त्रिवेणी पब्लिक स्कूल परिसर में 77वां गणतंत्र दिवस गरिमापूर्ण ढंग से मनाया गया. इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी. समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भारत में विविधता में एकता तो है, लेकिन आज सबसे बड़ी आवश्यकता वैचारिक समानता की है. उन्होंने जोर देकर कहा कि जाति, धर्म, उम्र और लिंग के आधार पर अलग-अलग सोच ही आपसी वैमनस्यता की जड़ है. जिस दिन हम इन संकुचित विचारधाराओं से ऊपर उठकर देशहित में एक समान सोचना शुरू कर देंगे, उस दिन भारत को विकसित राष्ट्र और विश्व गुरु बनने से कोई नहीं रोक पायेगा. कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने अपने ओजस्वी भाषणों के माध्यम से अमर शहीदों की जीवनी पर प्रकाश डाला और उनके बलिदान को याद किया. मौके पर विद्यालय के शिक्षक, शिक्षिकाएं और काफी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola