बलदेव साहू मेमोरियल टी20 क्रिकेट कप के प्रचार-प्रसार को लेकर प्रचार रथ रवाना

Published by : SHAILESH AMBASHTHA Updated At : 02 Feb 2026 10:40 PM

विज्ञापन

बलदेव साहू मेमोरियल टी20 क्रिकेट कप के प्रचार-प्रसार को लेकर प्रचार रथ रवाना

विज्ञापन

लोहरदगा़ बीएस कॉलेज स्टेडियम में आगामी 10 फरवरी से आयोजित होने वाले ””””बलदेव साहू मेमोरियल टी20 क्रिकेट कप”””” की तैयारियां जोरों पर हैं. इस भव्य आयोजन के प्रचार-प्रसार के लिए विशेष रथ को जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष सह पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. जिला क्रिकेट एसोसिएशन और साहू परिवार द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित यह टूर्नामेंट जिले में खेल और ग्लैमर का नया संगम पेश करेगा. प्रचार रथ पहुंचायेगा जन-जन तक पैगाम : यह प्रचार रथ जिले के शहरी गली-मोहल्लों से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के चौक-चौराहों तक आयोजन की जानकारी पहुंचायेगा. रथ रवानगी के दौरान साहू परिवार के संजय साहू भी मुख्य रूप से मौजूद थे. सचिव आलोक राय ने बताया कि आयोजन को सफल बनाने के लिए निमंत्रण कार्ड वितरण की जिम्मेदारी संबंधित कार्यकर्ताओं को सौंप दी गयी है. पूरे स्टेडियम को झंडों से सजाया जा रहा है और दर्शकों की सुविधा के लिए पार्किंग के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं. दिग्गज हस्तियों का लगेगा जमावड़ा : टूर्नामेंट का आगाज नौ फरवरी की शाम रशियन बैंड के भव्य कार्यक्रम के साथ होगा. इसके बाद 10 से 13 फरवरी तक रोमांचक मुकाबले खेले जायेंगे. इस आयोजन में क्रिकेट जगत के दिग्गज वीरेंद्र सहवाग, हरभजन सिंह और मशहूर कलाकार अक्षरा सिंह जैसी बड़ी हस्तियां शामिल होंगी. तैयारियों में जुटे पदाधिकारी : समीक्षा बैठक के दौरान आमजनों के प्रवेश और स्टेडियम की व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा की गयी. इस मौके पर भाजपा नेता ओम प्रकाश सिंह, सचिव आलोक राय, भास्कर दास गुप्ता, निशिथ जायसवाल, आशीष कुमार, संजय बर्मन, सतीश वर्मा, दुर्गा प्रजापति, सरोज प्रजापति, अजय प्रसाद, अमित कुमार, जयजीत चौबे सहित अन्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola