मतदाता जागरूकता को लेकर प्रभातफेरी निकाली गयी

Updated:
विज्ञापन

झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 प्रथम चरण के लोहरदगा विधानसभा चुनाव को लेकर सोमवार को प्रखंड निबंधन निर्वाचन पदाधिकारी छंदा भटाचार्य के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता प्रभातफेरी निकाली गयी.

विज्ञापन

कैरो. झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 प्रथम चरण के लोहरदगा विधानसभा चुनाव को लेकर सोमवार को प्रखंड निबंधन निर्वाचन पदाधिकारी छंदा भटाचार्य के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता प्रभातफेरी निकाली गयी. प्रभातफेरी प्रखंड परिसर से प्रारम्भ होकर मुख्य चौक होते हुए लव कुश पेट्रोल पंप पहुंची. जिसके बाद उतका शुक बाजार,यादव मुहल्ला,मुस्लिम मुहल्ला ,सोनार मुहल्ला होते पुनः प्रखंड परिसर पहुँची. मतदाता जागरूकता प्रभातफेरी के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक करने का प्रयास किया गया. प्रभातफेरी में पहले मतदान फिर जलपान,18 वर्ष पूरी है, मतदान जरूरी है, जाति से न धर्म से मतदान करेंगे कर्म से,13 तारिक को 7 बजे से 5 बजे तक मतदान करने जाना है जाना है,गांव -गांव गली-गली लहर चली मतदान की आदि नारा लगाते हुए मतदाताओं को जागरूक किया गया. मौके पर मतदान को लेकर छंदा भटाचार्य ने उपस्थित बीएलओ एवं बीएलओ पर्यवेक्षक को मतदान से सबंधित दिशा निर्देश दिया.मौके पर प्रखंड एवं अंचल कर्मी अधिश खाखा, रीना उरांव,विनय कुमार,बासुदेव उरांव,लाल अविनाश ,अमन शिखर,बुधदेव उरांव,पंचम एतवा पहान, प्रवेज अख्तर,राजमणि मिंज,सुनीता देवी,सुंगन्धा कुमारी,सुचित्रा लकड़ा,नसीमा खातून शिक्षक अभिषेक केसरी,पावन कुमार,विनय कुमार,राजेश कुमार साहू,जल सहिया एवं काफी संख्या में विधालय के छात्र छात्रा उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola