ईद उल मिलादुन्नबी को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न, सुरक्षा के होंगे कड़े इंतजाम
बैठक में शामिल थाना प्रभारी व अन्य | Prabhat Khabar Network
कुड़ू में ईद उल मिलादुन्नबी के अवसर पर शांति समिति की बैठक हुई. शोभायात्रा के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और पुलिस बल तैनात रहेगा.
अमित कुमार राज की रिपोर्ट
आपके शहर में
कुड़ू (लोहरदगा): ईद उल मिलादुन्नबी पर्व को लेकर शनिवार को थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई. बैठक में प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों से निकलने वाली शोभायात्रा के रूट, समय और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विचार-विमर्श किया गया. बैठक में विभिन्न अखाड़ों के सदस्यों ने बताया कि 26 अगस्त को ईद उल मिलादुन्नबी के अवसर पर शोभायात्रा निकाली जाएगी.
गांवों में सुबह निकलेगी शोभायात्रा
अखाड़ों के सदस्यों ने बताया कि गांवों में सुबह शोभायात्रा निकाली जाएगी. विभिन्न गांवों का भ्रमण करने के बाद शोभायात्रा निर्धारित स्थान पर पहुंचकर समाप्त होगी. वहीं शहरी क्षेत्र में दोपहर दो बजे से शोभायात्रा निकाली जाएगी.
ये भी पढ़ें- रांची में रोशन होंगे लोहरदगा के दीये, दीपावली से पहले दिन-रात चाक चला रहे कुम्हार
निर्धारित रूट से ही निकलेगी शोभायात्रा
शहरी क्षेत्र की शोभायात्रा ब्लॉक मोड़ से शुरू होकर इंदिरा गांधी चौक पहुंचेगी. इसके बाद नीचे स्टैंड पेट्रोल पंप होते हुए मस्जिद चौक पहुंचेगी. यहां से कृषि फार्म हाउस के समीप पहुंचकर मिलाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. थाना प्रभारी अजीत कुमार ने कहा कि ईद उल मिलादुन्नबी के मौके पर शोभायात्रा निर्धारित मार्ग से ही निकाली जाएगी. किसी अन्य मार्ग का प्रयोग करने की अनुमति नहीं होगी. उन्होंने सभी अखाड़ों और आयोजन से जुड़े लोगों से प्रशासन द्वारा निर्धारित नियमों का पालन करने की अपील की.
शोभायात्रा के साथ तैनात रहेगा पुलिस बल
थाना प्रभारी ने बताया कि पर्व को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं. सभी शोभायात्राओं के साथ दंडाधिकारी के अलावा पुलिस बल की तैनाती रहेगी. शहरी क्षेत्र में निकलने वाली शोभायात्रा के साथ भी पुलिस बल मौजूद रहेगा. थाना क्षेत्र में पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई है. बैठक में थाना के अवर निरीक्षक उदय प्रसाद यादव, मनोज कुमार, सुनील कुमार सिन्हा, उपप्रमुख ऐनुल अंसारी, संजु तुरी, मुखिया मुमताज पवरियां, शहबान अंसारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे.
ये भी पढ़ें- कोलेबिरा-मनोहरपुर मुख्य सड़क पर गिरा विशाल आम का पेड़, आवागमन ठप
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए