राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में लोहरदगा का शानदार प्रदर्शन, एक स्वर्ण समेत तीन पदक जीते

Updated:
विज्ञापन

अर्चना ने जीता स्वर्ण और बसंत ने हासिल किया रजत पदक | Prabhat Khabar Network

धनबाद में आयोजित राज्य स्तरीय एथलेटिक प्रतियोगिता में लोहरदगा के खिलाड़ियों ने एक गोल्ड, एक सिल्वर और एक ब्रॉन्ज मेडल जीतकर जिले का नाम रोशन किया है.

विज्ञापन

लोहरदगाः लोहरदगा जिला एथलेटिक एसोसिएशन के खिलाड़ियों ने धनबाद में आयोजित तीसरी राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक हासिल किया. धनबाद के मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित दो दिवसीय प्रतियोगिता में पहली बार 14 और 16 आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

अर्चना ने जीता स्वर्ण, बसंत को रजत

14 आयु वर्ग में अर्चना उरांव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता. वहीं 16 आयु वर्ग की 600 मीटर दौड़ में बसंत उरांव ने रजत पदक हासिल किया. जेवलिन थ्रो में सिवांगी किस्पोट्टा ने कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया.

ये भी पढ़ें- पंजाब में ड्यूटी के दौरान सेना के जवान दिलीप उरांव का निधन, गांव में पसरा मातम

दो और पदक से चूक गया लोहरदगा

लोहरदगा की आराधना लकड़ा और सीमा उरांव से भी पदक की उम्मीद थी. सीमा उरांव दौड़ के दौरान गिर गईं. इसके बाद पीछे से दौड़ रहे खिलाड़ियों के गुजरने के दौरान स्पाइक लगने से उन्हें गंभीर चोट लग गईयी. इसके कारण स्वर्ण पदक की मजबूत दावेदार होने के बावजूद वह प्रतियोगिता पूरी नहीं कर सकीं. वहीं पिछले वर्ष की विजेता आराधना लकड़ा धनबाद में बीमार हो गईं. एसोसिएशन के पदाधिकारियों का कहना है कि दोनों खिलाड़ी मैदान में होतीं तो लोहरदगा को दो और स्वर्ण पदक मिल सकते थे.

प्रतिभाओं को बेहतर मंच देने का प्रयास

जिला एथलेटिक एसोसिएशन के सचिव किशोर कुमार वर्मा ने कहा कि लोहरदगा के खिलाड़ियों में प्रतिभा की कमी नहीं है. एसोसिएशन उन्हें बेहतर मंच उपलब्ध कराने का प्रयास करेगा. उन्होंने कहा कि स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर झारखंड का प्रतिनिधित्व करेगी. इसके लिए जिला प्रशासन और हिंडालको से एथलेटिक्स पर विशेष ध्यान देने का आग्रह किया जाएगा. खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए अच्छी गुणवत्ता के स्पाइक और अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने की भी मांग की जाएगी.

ये भी पढ़ें- कोलेबिरा-मनोहरपुर मुख्य सड़क पर गिरा विशाल आम का पेड़, आवागमन ठप

खिलाड़ियों की सफलता पर दी बधाई

खिलाड़ियों की सफलता पर डीसी संदीप कुमार मीणा, एसपी सादिक अनवर रिजवी, डीडीसी राज माहेश्वरम, एसी जीतेन्द्र मुंडा, सुषमा नीलम सोरेंग, निदेशक एवं हिंडालको के ब्रजेश झा, नीरज कुमार, अनन्या डे, राजीव किशोर, मनोज पांडेय, भाष्कर सिन्हा, धीरज प्रसाद साहू, संजय कुमार साहू, विधायक प्रतिनिधि निशीथ जायसवाल, हाजी अफसर कुरैशी, हाजी शकील अहमद, विशाल डूंगडूंग, हसीन अख्तर, निश्चय वर्मा समेत एसोसिएशन के सभी पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों को बधाई दी. खिलाड़ियों ने कोच विकास कुमार महतो के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त किया है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola