पंजाब में ड्यूटी के दौरान सेना के जवान दिलीप उरांव का निधन, गांव में पसरा मातम

Updated:
विज्ञापन

लोहरदगा के भड़गांव निवासी सेना के जवान दिलीप उरांव का ड्यूटी के दौरान निधन हो गया. उनके पार्थिव शरीर को पूरे सैन्य सम्मान के साथ गांव लाया जा रहा है.

विज्ञापन

लोहरदगाः जिले के भड़गांव सरना टोली निवासी सेना के जवान दिलीप उरांव का ड्यूटी के दौरान अचानक निधन हो गया. उनके निधन की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई. परिजनों के साथ ग्रामीणों में भी गहरा दुख व्याप्त है.

आपके शहर में

विज्ञापन

भठिंडा में ड्यूटी के दौरान बिगड़ी तबीयत

बताया गया कि दिलीप उरांव पंजाब के भठिंडा में ड्यूटी पर तैनात थे. ड्यूटी के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गयी, जिसके बाद उनका निधन हो गया. उनके पार्थिव शरीर को एयर एंबुलेंस से रांची लाया गया. इसके बाद पार्थिव शरीर को नामकुम स्थित सैनिक अस्पताल के शवगृह में रखा गया.

ये भी पढ़ें- ईद उल मिलादुन्नबी को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न, सुरक्षा के होंगे कड़े इंतजाम

सैन्य वाहन से गांव के लिए रवाना हुआ पार्थिव शरीर

रविवार सुबह करीब आठ बजे सेना के अधिकारी सैनिक वाहन के साथ जवान के पार्थिव शरीर को लेकर भड़गांव के लिए रवाना हुए. ग्रामीणों ने जवान के अंतिम सफर में सम्मानपूर्वक शामिल होने की तैयारी की है. बीएस कॉलेज के समीप ग्रामीण मोटरसाइकिल से सेना के वाहन की अगवानी करेंगे. इसके बाद पार्थिव शरीर को गांव ले जाया जायेगा.

सैन्य सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

दिलीप उरांव के निधन की सूचना से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है. ग्रामीणों ने कहा कि देश की सेवा में तैनात जवान का इस तरह असमय चले जाना पूरे गांव के लिए अपूरणीय क्षति है. गांव पहुंचने के बाद सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किये जाने की तैयारी की जा रही है.

ये भी पढ़ें- रांची में रोशन होंगे लोहरदगा के दीये, दीपावली से पहले दिन-रात चाक चला रहे कुम्हार


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola