नारायण दास ग्रोवर की पुण्यतिथि मनायी गयी

Updated:
विज्ञापन

एमबी डीएवी विद्यालय लोहरदगा में प्राचार्य जीपी झा के नेतृत्व व निर्देशन में महात्मा नारायण दास ग्रोवर की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया

विज्ञापन

लोहरदगा. एमबी डीएवी विद्यालय लोहरदगा में प्राचार्य जीपी झा के नेतृत्व व निर्देशन में महात्मा नारायण दास ग्रोवर की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. महात्मा नारायण दास ग्रोवर भारत के महान शिक्षाविद थे. वे आर्य समाज के कार्यकर्ता थे. जिन्होने ””””””””दयानन्द ऐंग्लो-वैदिक कालेज आन्दोलन”””””””” (डीएवी आंदोलन) में प्रमुख भूमिका निभायी. उन्होंने अपना पूरा जीवन डीएवी पब्लिक स्कूलों के विकास में लगा दिया. उन्होंने इस संस्था की आजीवन अवैतनिक सेवा की. वे डीएवी पब्लिक स्कूल पटना प्रक्षेत्र के क्षेत्रीय निदेशक के साथ-साथ डीएवी कालेज मैनेजिंग कमेटी नयी दिल्ली के उपाध्यक्ष थे. उन्होंने बिहार, बंगाल, ओडिशा और झारखंड के सुदूरवर्ती पिछड़े और आदिवासी बहुल इलाकों में 200 से भी अधिक स्कूलों की स्थापना की, जो आज भी सफलता पूर्वक संचालित हो रहे हैं. यह उनके दलित, पिछड़े और शिक्षा से वंचित आदिवासी बच्चों के प्रति विशेष लगाव का सूचक है. शिक्षिका अर्चना राय ने मंच संचालन किया. इस अवसर पर संगीत शिक्षक श्रवण कुमार पाठक एवं शितेश कुमार पाठक के द्वारा मनोरम भजन की प्रस्तुति की गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola