लोहरदगा प्रीमियर लीग में एमएस धोनी को आमंत्रण

Updated:
विज्ञापन

लोहरदगा प्रीमियर लीग में एमएस धोनी को आमंत्रण

विज्ञापन

लोहरदगा. जिले में क्रिकेट के विकास और युवा खिलाड़ियों को बेहतर अवसर देने के लिए पूर्व रणजी क्रिकेटर आशीष कुमार ने जेएससीए के अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव से मुलाकात की. इस दौरान लोहरदगा के ऐतिहासिक बलदेव साहू क्रिकेट टूर्नामेंट (जो प्रत्येक दूसरे वर्ष आयोजित होता है) को और भव्य स्वरूप देने पर विस्तार से चर्चा की गयी. आशीष कुमार ने बताया कि लोहरदगा के क्रिकेट प्रेमियों के उत्साह को देखते हुए आगामी लोहरदगा प्रीमियर लीग को विशेष बनाने की तैयारी की जा रही है. इस लीग को यादगार बनाने के लिए पूर्व रणजी खिलाड़ी ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान व दिग्गज अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी को शामिल होने का आमंत्रण दिया है. स्थानीय खेल जगत को उम्मीद है कि यदि धोनी टूर्नामेंट में आते हैं, तो यह खिलाड़ियों व दर्शकों के लिए ऐतिहासिक पल होगा. ऐसे प्रयासों से जिले की खेल प्रतिभाओं को बड़ा मंच मिलेगा और लोहरदगा क्रिकेट क्षेत्र में नयी पहचान स्थापित करेगा. किसान गोष्ठी सह खेत बचाओ अभियान आयोजित

किस्को. पेशरार प्रखंड की सिरम पंचायत के सिरम गांव में मंगलवार को समिति सहाय अनुदान के तहत किसान गोष्ठी, खेत बचाओ अभियान एवं संतुलित उर्वरक योजना कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि केवीके लोहरदगा के वैज्ञानिक डॉ पंकज कुमार सिंह ने किसानों को वैज्ञानिक विधि से खेती करने की सलाह दी. उन्होंने कम लागत में अधिक उत्पादन के लिए उन्नत बीज, बीज उपचार, जैविक खाद और संतुलित उर्वरक के उपयोग की जानकारी दी. डॉ सिंह ने कीट नियंत्रण के लिए रासायनिक दवाओं की जगह फेरोमोन ट्रैप और येलो स्टिकी ट्रैप अपनाने पर जोर दिया. मौके पर स्थानीय मुखिया, ग्राम प्रधान, कृषक मित्र समेत काफी संख्या में किसान मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola