मां हमें कर्म से लेकर धर्म तक की शिक्षा देती है

मातृ दिवस एवं गंगा जयंती के शुभ अवसर पर नारी सम्मान ग्रुप की महिलाएं लोहरदगा के मनहो ग्राम के वृद्ध आश्रम में जाकर वृद्धाओं को सम्मानित किया और उपहार देकर उनका हौसला बढ़ाया
फोट़ो. मौके पर मौजूद महिलाएं लोहरदगा. मातृ दिवस एवं गंगा जयंती के शुभ अवसर पर नारी सम्मान ग्रुप की महिलाएं लोहरदगा के मनहो ग्राम के वृद्ध आश्रम में जाकर वृद्धाओं को सम्मानित किया और उपहार देकर उनका हौसला बढ़ाया. मौके पर कहा गया कि वृद्धा आश्रम के वृद्ध मां की ममता उनका समर्पण और उनका प्यार हमें हमेशा प्रेरित करता रहेगा.वृद्धाओं के साथ नारी सम्मान ग्रुप की महिलाएं मातृ दिवस मना कर अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया. लोगों ने कहा कि उनके चेहरे पर खुशी देखकर सुकून एवं संतुष्टि मिलती है. इस अद्भुत दिन पर हम सभी मां के प्रति अपने आधार और समर्पण को व्यक्त करते हैं और उनके प्रेम के लिए आभार प्रकट करते हैं. मां का स्नेह हमें जीवन की सही दिशा में ले जाता है और हमें संबल और संतुष्टि तथा जीवन जीने की कला सिखाती है. इस अवसर पर नारी सम्मान ग्रुप की रचना राय, अर्चना सेन गुप्ता, मुक्ता पांडे ,संगीता गुप्ता, पूनम गुप्ता, रीता गुप्ता ,अनीता गुप्ता, तथा रीना गुप्ता आदि सम्मिलित थीं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










