लोहरदगा में क्रिकेट का महाकुंभ 10 से, अक्षरा सिंह करेंगी उद्घाटन

Updated:
विज्ञापन

लोहरदगा में क्रिकेट का महाकुंभ 10 से, अक्षरा सिंह करेंगी उद्घाटन

विज्ञापन

लोहरदगा़ जिला क्रिकेट एसोसिएशन और साहू परिवार के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 10 फरवरी से बलदेव साहू मेमोरियल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आगाज होने जा रहा है. आइपीएल की तर्ज पर आयोजित होने वाला यह चार दिवसीय टूर्नामेंट लोहरदगा के खेल इतिहास में एक नया अध्याय लिखेगा. रविवार को बीएस कॉलेज स्टेडियम के सभागार में आयोजित बैठक में आयोजन समिति के अध्यक्ष सह पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू ने कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा साझा की.सितारों से सजेगी खेल की नगरी : धीरज साहू ने बताया कि टूर्नामेंट का उद्घाटन सुप्रसिद्ध भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह करेंगी. वहीं, 13 फरवरी को समापन समारोह में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के दिग्गज वीरेंद्र सहवाग और हरभजन सिंह शिरकत करेंगे. टूर्नामेंट की शुरुआत से पूर्व नौ फरवरी की शाम को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम, लेजर शो, फायर डांस और भव्य आतिशबाजी का आयोजन होगा, जिससे पूरे शहर का माहौल उत्सवमय हो जायेगा. आठ टीमें दिखायेंगी दम, दर्शकों के लिए प्रवेश निःशुल्क : प्रतियोगिता में झारखंड के विभिन्न जिलों की कुल आठ नामी टीमें हिस्सा लेंगी. खेल प्रेमियों के लिए स्टेडियम में प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क रखा गया है. खिलाड़ियों के लिए टर्फ विकेट और दर्शकों के लिए भव्य गैलरी की व्यवस्था की गयी है. रोहित साहू ने कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य जिले की छुपी हुई खेल प्रतिभाओं को एक बड़ा मंच प्रदान करना है. तैयारियां अंतिम चरण में : धीरज प्रसाद साहू ने कहा कि यह आयोजन स्मरणीय होगा और इसे छोटे पर्दे पर बड़े स्तर के रोमांच जैसा अनुभव कराने के लिए तमाम आधुनिक व्यवस्थाएं की जा रही हैं. आयोजन समिति दिन-रात तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटी है. बैठक के दौरान जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सदस्य और शहर के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola