भौरों में धूमधाम से निकली महादेव की बारात, झांकियों ने मोहा मन

Updated:
विज्ञापन

भौरों में धूमधाम से निकली महादेव की बारात, झांकियों ने मोहा मन

विज्ञापन

भंडरा़ महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर रविवार को भौरों गांव में भव्य शिव बारात निकाली गयी, जिससे पूरा क्षेत्र भक्ति के रंग में सराबोर हो गया. पूर्व मुखिया कुलदीप उरांव, रूपेश मिश्रा, शिवशंकर साहू, संतोष साहू और बिरंची प्रजापति के नेतृत्व में निकली इस शोभायात्रा ने क्षेत्र का माहौल शिवमय कर दिया. नदी टोली में आरती के साथ हुआ समापन : बारात का शुभारंभ भौरों स्थित जगतरण बाबा शिव मंदिर से हुआ. विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए यात्रा का समापन भौरों नदी टोली पर हुआ, जहां भगवान शिव और माता पार्वती की भव्य आरती उतारी गयी. शोभायात्रा में शामिल आकर्षक झांकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया. रास्ते में जगह-जगह भक्तों ने पुष्प वर्षा कर बारात का गर्मजोशी से स्वागत किया. मंदिर परिसर में दिनभर भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया. बारात क्षेत्र की एकता और अटूट आस्था का प्रतीक : शिव बारात की तरफ से बारात में बीडीओ प्रतिमा कुमारी, सीओ दुर्गा कुमार, थाना प्रभारी मनोज गुप्ता, विश्व हिन्दू परिषद के लाल भीमनाथ शाहदेव, योगी सेना के विवेक यादव, प्रताप साहू, विनय प्रजापति समेत बड़ी संख्या मे महिला-पुरुष मौजूद थे. विहिप के लाल भीमनाथ शाहदेव ने कहा कि यह बारात क्षेत्र की एकता और अटूट आस्था का प्रतीक है. उन्होंने सफल आयोजन के लिए प्रशासन और श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola