लोहरदगाः सोबरन टोली में विधायक मद से नवनिर्मित आदिवासी अखड़ा का उद्घाटन

Updated:
विज्ञापन

उद्घाटन करते रोहित | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

लोहरदगा के सोबरन टोली में विधायक डॉ रामेश्वर उरांव के मद से बने आदिवासी अखड़ा का उद्घाटन हुआ. यह स्थल आदिवासी संस्कृति और परंपराओं का केंद्र है.

विज्ञापन

लोहरदगाः विधायक डॉ रामेश्वर उरांव के विधायक मद से सोबरन टोली में नवनिर्मित आदिवासी अखड़ा का उद्घाटन किया गया. ग्राम प्रधान और पहान-पुजार की मौजूदगी में रोहित उरांव ने फीता काटकर अखड़ा का उद्घाटन किया. इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे.

विज्ञापन

करमा पर्व की दी शुभकामनाएं

उद्घाटन के बाद ग्रामीणों को संबोधित करते हुए रोहित उरांव ने करमा पर्व की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि करमा पर्व आदिवासी संस्कृति, भाईचारे और प्रकृति से जुड़ाव का प्रतीक है. आदिवासी अखड़ा हमारी पहचान और धरोहर है. यह केवल नाच-गान की जगह नहीं, बल्कि परंपरा, एकता और संस्कारों का केंद्र भी है. उन्होंने कहा कि अपनी संस्कृति और धरोहर की रक्षा करना सभी की जिम्मेदारी है. इसे संरक्षित कर अगली पीढ़ी तक पहुंचाना जरूरी है.

ग्रामीणों ने विधायक का जताया आभार

नवनिर्मित अखड़ा की सौगात मिलने पर ग्रामीणों ने विधायक डॉ रामेश्वर उरांव का आभार जताया. ग्रामीणों ने कहा कि अखड़ा के निर्माण से सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा. मौके पर विधायक के निजी सहायक संजय कुमार, जयंती उरांव, मीना उरांव, कलावती उरांव, शिवदयाल उरांव, महेश उरांव, चिन्हास उरांव, विजय उरांव, सीमा उरांव, सुशील उरांव, दीपा केरकेट्टा, शुक्रा उरांव, राजू उरांव और बीरेंद्र उरांव समेत कई लोग उपस्थित थे.

अतिथियों का स्वागत करते लोग  उद्घाटन करते रोहित | Prabhat Khabar Network
अतिथियों का स्वागत करते लोग | Prabhat Khabar Network

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola