लोहरदगा-गुमला ट्रक ओनर एसोसिएशन ने मनाया रंगारंग होली मिलन

Updated:
विज्ञापन

लोहरदगा-गुमला ट्रक ओनर एसोसिएशन ने मनाया रंगारंग होली मिलन

विज्ञापन

लोहरदगा. लोहरदगा-गुमला ट्रक ओनर एसोसिएशन के तत्वावधान में बक्सीडीपा स्थित एसोसिएशन कार्यालय में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. इस दौरान पूरा माहौल फागुनी रंगों और उल्लास से सराबोर रहा. कार्यक्रम में पदाधिकारियों और ट्रक मालिकों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर सुख-समृद्धि और उन्नति की मंगलकामना की. एसोसिएशन के अध्यक्ष कंवलजीत सिंह, सचिव मुन्द्रिका यादव और कोषाध्यक्ष अभय सिंह ने संयुक्त रूप से होली के गीतों के बीच सभी से इस पवित्र पर्व को आपसी भाईचारे के साथ मनाने की अपील की. वक्ताओं ने कहा कि ऐसे आयोजन संगठन की एकता को मजबूती प्रदान करते हैं. मौके पर सह सचिव ब्रज सिंह, महेंद्र यादव, विजय साहू, संजीव शर्मा सहित चंदवा से आये राजेश विश्वकर्मा, मनोज कुमार गुप्ता व मीडिया प्रभारी प्रदीप कुमार उपस्थित थे. समारोह में सैकड़ों की संख्या में ट्रक ओनर शामिल होकर एक-दूसरे को पर्व की बधाई दी. लोगों ने एक-दूसरे को रंग लगाकर भाइचारे का संदेश दिया

आपके शहर में

विज्ञापन

कैरो. प्रखंड क्षेत्र में बुधवार को रंगों का त्योहार होली हर्षोल्लास और आपसी भाईचारे के साथ संपन्न हुआ. लोगों ने एक-दूसरे को रंग लगाकर प्रेम और भाइचारे का संदेश दिया. लोगों ने देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना की और पुराने गिले-शिकवे भुलाकर गले मिले. इस दौरान घरों में पुआ-पकवान सहित विभिन्न लजीज व्यंजनों का लोगों ने जमकर आनंद लिया. प्रखंड मुख्यालय स्थित डोल टांड़ में वर्षों पुरानी परंपरा का निर्वह्न किया गया. यहां ठाकुरबाड़ी में स्थापित भगवान राधा-कृष्ण की प्रतिमा को डोल मेला स्थल पर लाया गया. पुरोहित कौशलकांत त्रिपाठी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विशेष पूजा-अनुष्ठान संपन्न कराये. पूजा के पश्चात श्रद्धालुओं ने भगवान को गुलाल अर्पित किया और फिर एक-दूसरे को होली की शुभकामना दी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola