नागपुरी गीतों की धुन पर झूमे श्रोता, अहले सुबह तक जमी सांस्कृतिक महफिल

Updated:
विज्ञापन

नागपुरी गीतों की धुन पर झूमे श्रोता, अहले सुबह तक जमी सांस्कृतिक महफिल

विज्ञापन

सेन्हा़ महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर प्रखंड के अलौदी पंचायत स्थित चंदवा गढ़गांव पहाड़ की तराई में भव्य नागपुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. आयोजन समिति के तत्वावधान में हुए इस कार्यक्रम में स्थानीय संस्कृति और लोक भाषा का अद्भुत संगम देखने को मिला, जहां कलाकारों की प्रस्तुति पर श्रोता रात भर झूमते रहे. कलाकारों ने बिखेरा लोक संस्कृति का रंग : कार्यक्रम का शुभारंभ कलाकार चंदन दास ने वंदना के साथ किया. इसके बाद अन्य कलाकारों ने एक से बढ़कर एक ठेठ नागपुरी और आधुनिक गीतों की प्रस्तुति दी. ढोल-मांदर की थाप और सुरीले गीतों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया. यह कार्यक्रम अहले सुबह तक चलता रहा, जिसमें आसपास के कई गांवों से आये लोगों का हुजूम जुटा रहा. संस्कृति संरक्षण का संकल्प : आयोजक त्रिलोकी सिंह, नंदगोपाल ठाकुर और अनिरुद्ध सिंह, हौड़ा उरांव, संदीप उरांव, उदय सिंह,दीपक उरांव ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्थानीय भाषा और कला-संस्कृति को संरक्षित करना है. उन्होंने कहा कि महाशिवरात्रि के अवसर पर यह कार्यक्रम हर वर्ष आयोजित होता है, जिसे ग्रामीणों का भरपूर आर्थिक और नैतिक सहयोग मिलता है. सांस्कृतिक कार्यक्रम के अगले दिन यहां पारंपरिक जतरा मेला का भी आयोजन किया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola