झारखंड मुक्ति मोर्चा ने लगाया जनता दरबार

Updated:
विज्ञापन

झारखंड मुक्ति मोर्चा द्वारा सेन्हा प्रखंड अंतर्गत अलौदी के साके बड़का टोली ग्राम में झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष सह 20-सूत्री उपाध्यक्ष राजकिशोर राम के नेतृत्व में जनता दरबार का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

लोहरदगा. झारखंड मुक्ति मोर्चा द्वारा सेन्हा प्रखंड अंतर्गत अलौदी के साके बड़का टोली ग्राम में झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष सह 20-सूत्री उपाध्यक्ष राजकिशोर राम के नेतृत्व में जनता दरबार का आयोजन किया गया. झामुमो के इस दरबार में मुख्य रूप से जिप सदस्य सह महिला झामुमो के राधा तिर्की, महिला झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष सुषमा उरांव, झामुमो सचिव जगसेनी दास गोस्वामी, अरविंद, संतोष, सुकरी, प्रदेशीया, बसंत, सुनील सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं और पुरुष उपस्थित थे. प्रखंड अध्यक्ष की देख-रेख में जनता दरबार में ग्रामीणों से विभिन्न समस्याओं को सुनी गयी और उनसे आवेदन लिये गये. इन आवेदनों की छंटनी करने के बाद संबंधित विभागों में प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, आपूर्ति पदाधिकारी, कृषि पदाधिकारी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रभारी को एक प्रतिनिधि ने सूचीबद्ध कर आवेदन सुपुर्द किया जायेगा. मौके पर झामुमो जिलाध्यक्ष मोज्जमिल अहमद ने बताया कि ग्रामीणों की कुछ समस्याओं का ऑन द स्पॉट समाधान कराया गया है. उन्होंने यह भी बताया कि ग्रामीणों के आवेदनों की सुनवाई के बाद मामले की जानकारी भी समिति द्वारा मांगी जायेगी, ताकि आवेदन की कार्रवाई के बारे में आवेदकों को जानकारी दी जा सके. प्रखंड अध्यक्ष राजकिशोर राम ने बताया कि जिलाध्यक्ष के आदेशानुसार झामुमो द्वारा इसी तरह का जनता दरबार प्रखंड के हर पंचायत, हर प्रखंड और प्रखंड स्तरीय जनता दरबार लगाकर जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान कराया जायेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola