अंतरराष्ट्रीय साइक्लिस्ट विकास उरांव को सम्मानित किया
अंतरराष्ट्रीय साइक्लिस्ट विकास उरांव को सम्मानित किया
लोहरदगा. उपायुक्त डॉ ताराचंद ने अंतरराष्ट्रीय साइक्लिंग खिलाड़ी विकास उरांव, ग्राम गजनी, कैरो को शॉल ओढ़ाकर व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया. विकास साइक्लिंग में अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर के पदक विजेता और राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक हैं. उन्होंने एशिया कप अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत के लिए दो स्वर्ण और एक कांस्य पदक जीता है. इसके अलावा विभिन्न राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पांच स्वर्ण, पांच रजत और दो कांस्य पदक अर्जित किये हैं. उन्हें एशियाई चैंपियनशिप में भी भारत का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला है. वर्तमान में विकास का चयन पुनः भारतीय साइक्लिंग टीम में हुआ है. वे वर्ष 2026 की वर्ल्ड चैंपियनशिप और एशियाई चैंपियनशिप में भाग लेंगे. वे कई बार राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर राज्य और देश का गौरव बढ़ा चुके हैं. इस मौके पर उप विकास आयुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे. आपसी समन्वय के साथ टीम के रूप में मतदान कार्य संपन्न करायें
आपके शहर में
लोहरदगा़ उपायुक्त-सह-जिला निर्वाचन पदाधिकारी डॉ ताराचंद ने मुख्यमंत्री उत्कृष्ट जिला नदिया हिंदू प्लस टू उच्च विद्यालय में संचालित मतदान दल के प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने मतदान दल के पदाधिकारियों को अच्छी तरह प्रशिक्षण प्राप्त करने, निर्वाचन कार्य को बिना किसी त्रुटि के संपन्न कराने और आपसी समन्वय के साथ टीम के रूप में मतदान कार्य संपन्न कराने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने प्रशिक्षण कार्यक्रम को अच्छी तरह संचालित कराये जाने का निर्देश दिया. इस मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रमोद दास, प्रशिक्षण कोषांग की नोडल पदाधिकारी के रूप में जिला शिक्षा पदाधिकारी दास सुनंदा चंद्रमौलेश्वर आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए