मनरेगा और सिंचाई कूप योजनाओं का ससमय कार्य पूर्ण करने का निर्देश

Updated:
विज्ञापन

मनरेगा और सिंचाई कूप योजनाओं का ससमय कार्य पूर्ण करने का निर्देश

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

किस्को. पेशरार प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी तौसीफ इस्लाम और कनीय अभियंता सूरज प्रजापति ने विभिन्न पंचायतों में संचालित विकास योजनाओं का भौतिक निरीक्षण किया. इस दौरान अधिकारियों ने मनरेगा के तहत आम बागवानी और बिरसा सिंचाई कूप योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की. रोरद पंचायत में सलमी नगेसिया, बंधनु नगेसिया और अन्य लाभुकों की आम बागवानी का निरीक्षण कर उन्हें पटवन, घेराबंदी और एच-टेका जैसी तकनीकी गतिविधियों की जानकारी दी गयी. अधिकारियों ने लाभुकों को पौधों की उचित देखभाल के लिए प्रेरित किया. इसके अतिरिक्त पेशरार पंचायत के झमठबार और चैनपुर गांव में रमणी व सुखराम नगेसिया के सिंचाई कूप और अबुआ आवास योजना की जांच की गयी. अधूरे कार्यों को गुणवत्ता के साथ जल्द पूरा करने का सख्त निर्देश संबंधितों को दिया गया. मौके पर कई ग्रामीण और पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित थे. फिल्म निर्देशक लाल विजय शाहदेव ने पद्मश्री विभूतियों से मुलाकात की

लोहरदगा. फिल्म निर्माता-निर्देशक लाल विजय शाहदेव ने रांची में झारखंड की सांस्कृतिक धरोहर के तीन स्तंभों पद्मश्री मुकुंद नायक, पद्मश्री मधु मंसूरी हंसमुख और पद्मश्री महावीर नायक से शिष्टाचार भेंट की. इस दौरान झारखंड की कला-संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन पर सार्थक चर्चा हुई. चर्चा का मुख्य केंद्र नागपुरी संगीत का संरक्षण रहा. सभी विद्वानों ने आधुनिकता के प्रभाव में नागपुरी संगीत के मूल स्वरूप और उसकी पारंपरिक आत्मा के विकृत होने पर गहरी चिंता जतायी. बैठक में इस बात पर बल दिया गया कि लोक संगीत की मौलिकता बचाये रखने के लिए सामूहिक और ठोस पहल अनिवार्य है. फिल्म निर्देशक ने कलाकारों के साथ मिलकर राज्य की सांस्कृतिक पहचान को वैश्विक पटल पर मजबूती से रखने का संकल्प दोहराया.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola