अंडर-19 विश्व कप में भारत का परचम : धीरज प्रसाद साहू

Updated:
विज्ञापन

अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में भारतीय टीम की ऐतिहासिक विजय पर पूर्व सांसद धीरज प्रसाद साहू ने देशवासियों और खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं

विज्ञापन

लोहरदगा.अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में भारतीय टीम की ऐतिहासिक विजय पर पूर्व सांसद धीरज प्रसाद साहू ने देशवासियों और खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने कहा कि इंग्लैंड जैसी सशक्त टीम के खिलाफ भारत की यह शानदार जीत पूरे देश के लिए गर्व और गौरव का क्षण है.धीरज प्रसाद साहू ने कहा कि फाइनल मुकाबले में भारतीय खिलाड़ियों ने जिस आत्मविश्वास, अनुशासन और टीम भावना का परिचय दिया, वह काबिले-तारीफ है. यह जीत केवल एक ट्रॉफी तक सीमित नहीं है, बल्कि यह आने वाले समय में भारतीय क्रिकेट के स्वर्णिम भविष्य की मजबूत नींव है. उन्होंने विशेष रूप से युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की 175 रनों की विस्फोटक और ऐतिहासिक पारी की प्रशंसा करते हुए कहा कि इतनी कम उम्र में इस तरह का परिपक्व और निडर प्रदर्शन पूरे देश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है. वैभव की यह पारी भारतीय क्रिकेट के उज्ज्वल भविष्य का संकेत है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola