लोहरदगा : अवैध बालू का उठाव कर रहे ट्रैक्टर को वन विभाग ने किया जब्त, माफिया प्रशासन को लगातार दे रहे चुनौती

Published by : Sameer Oraon Updated At : 15 Sep 2023 1:41 PM

विज्ञापन

बालू माफिया को इन दिनों किसी का खौफ नहीं है. कुछ जगहों पर दिनदहाड़े बालू चोरी कर औने पौने दामो पर लोगों का मजबूरी का फायदा उठाकर बालू बेचा जा रहा है.

विज्ञापन

वन क्षेत्र से अवैध बालू उठाव कर ले जा रहे बालू लोडेड ट्रैक्टर को वन विभाग द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर जब्त किया गया. वन विभाग की टीम ने हिसरी कोरगो मुख्य पथ से कोरगो जंगल से बालू लोडेड ट्रैक्टर जब्त किया गया. ग्रामीणों ने बताया कि किस्को प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न थाना क्षेत्र में बालू माफिया इन दिनों सक्रिय हैं. दिन के उजाले में ही प्रसाशन को चुनौती देकर कोरगो, आरेया, किस्को,कुजरा एवं अन्य नदियों से दिन रात बालू उठाव जारी है.

बालू माफिया को इन दिनों किसी का खौफ नहीं है. कुछ जगहों पर दिनदहाड़े बालू चोरी कर औने पौने दामो पर लोगों का मजबूरी का फायदा उठाकर बालू बेचा जा रहा है. वहीं कुछ स्थानों पर रात्रि में भी बालू माफिया चैन से नहीं बैठ रहे हैं. एवं वन क्षेत्र के नदियों से बालू उठाव कर लोगों को बेच रहे हैं.बगड़ू थाना क्षेत्र के उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र कोरगो नदी से कोरगो निवासी शंकर गोप नामक व्यक्ति द्वारा दिनदहाड़े पिछले एक महीने से अधिक समय से बालू उठाव किया जा रहा था.

एवं हिसरी,चोरगाई समेत अन्य गांव मे 2500, से 3000 रुपए प्रति ट्राली बालू बिक्री की जा रही थी.जिसकी गुप्त सूचना मिलने के बाद 29 अगस्त मंगलवार को बगरू थाना प्रभारी पंकज कुमार शर्मा एवं पुलिस बल के द्वारा अभियान चलाकर शंकर यादव का ट्रैक्टर जब्त किया गया. जिसके बाद उक्त व्यक्ति द्वारा खनन विभाग से फाइन देकर एक सप्ताह के अंदर ही ट्रैक्टर छुड़ाकर फिर बालू का धंधा खुलेआम कर रहा था.

जिसकी सूचना वन विभाग को मिलने के बाद वनरक्षी नवीन चौहान, पंकज सिंह, नवनीत कुमार, प्रदीप कुमार, द्वारा बगड़ू थाना क्षेत्र के कोरगो पहाड़ से गुरुवार को बालू लोडेड ट्रैक्टर जब्त किया गया. वन क्षेत्र से बालू उठाव पर रोक के बावजूद ट्रैक्टर से बालू उठाव किया जा रहा था.

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola