रंगों का त्योहार होली हर्षोल्लास से संपन्न
Published by : SHAILESH AMBASHTHA Updated At : 05 Mar 2026 9:10 PM
रंगों का त्योहार होली हर्षोल्लास से संपन्न
किस्को़ प्रखंड क्षेत्र में रंगों का त्योहार होली हर्षोल्लास और पारंपरिक धूमधाम के साथ संपन्न हुआ. होली की शुरुआत सोमवार रात होलिका दहन के साथ हुई, लेकिन मंगलवार को भी कुछ स्थानों पर होलिका दहन हुआ. बुधवार को रंगों की होली खेली गयी, जिसमें बच्चे, बूढ़े और महिलाएं सभी उत्साहित नजर आयें. सुबह से ही लोग एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर शुभकामनाओं का आदान-प्रदान करने लगे. गांव-गांव में डीजे की धुन और फागुनी गानों पर युवाओं की टोलियां जमकर थिरकीं. घरों में पुआ-पकवान सहित विभिन्न व्यंजनों का आनंद लिया, तो वहीं चौक-चौराहों पर मटन, चिकन और मिठाइयों की दुकानों पर ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ी. बच्चों में रंगीन पिचकारियों और आतिशबाजी को लेकर खासा क्रेज देखा गया. सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम : शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे. किस्को, बगड़ू, जोबांग और पेशरार जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में जगह-जगह पुलिस बल की तैनाती की गयी थी. पुलिस की गश्ती और मुस्तैदी के कारण पूरे प्रखंड में त्योहार शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ और कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










