होली जीवन में खुशियां भरने का पर्व, इसे पूरी गरिमा के साथ मनायें : राधा तिर्की

Updated:
विज्ञापन

होली जीवन में खुशियां भरने का पर्व, इसे पूरी गरिमा के साथ मनायें : राधा तिर्की

विज्ञापन

सेन्हा़ रंगों के त्योहार होली को शांति और सद्भाव के साथ मनाने के लिए स्थानीय थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई. जिप सदस्य राधा तिर्की की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में होली को आपसी भाईचारे का प्रतीक बताते हुए मिल-जुलकर मनाने का आह्वान किया गया. हुड़दंग पर प्रशासन की रहेगी पैनी नजर : जिप सदस्य राधा तिर्की ने लोगों से अपील की कि त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार का हुड़दंग न करें. उन्होंने कहा कि होली जीवन में खुशियां भरने का पर्व है, जिसे पूरी गरिमा के साथ मनाया जाना चाहिए. वहीं, थाना प्रभारी नीरज झा ने स्पष्ट चेतावनी दी कि शांति भंग करने या अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने सोशल मीडिया पर भी कड़ी निगरानी रखने की बात कही और कहा कि भड़काऊ पोस्ट या गलत अफवाह फैलाने वालों को चिह्नित कर प्रशासन को सूचित करें. थाना प्रभारी ने कहा कि जो लोग रंग खेलने से परहेज करें, उन पर जबरन रंग न डालें. पुलिस बल की क्षेत्र में पैनी निगाह रहेगी ताकि शांति व्यवस्था बनी रहे. बैठक में सांसद प्रतिनिधि नंदकिशोर शुक्ला, उप प्रमुख पॉल पन्ना, मुखिया शोभा देवी, एएसआई दयानंद सरस्वती, राजकुमार बैठा, प्रमोद महतो, शौकत अंसारी, महावीर साहू, इम्तियाज अंसारी, सरिता देवी, पूनम देवी, फिरोज अंसारी, गोपाल उरांव, गफार अंसारी, बालेश्वर उरांव, रामलगन महतो व विजय सोनी सहित शांति समिति के अन्य सदस्य मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola