मसूरी बेड़ाधाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, भव्य मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा मन

Updated:
विज्ञापन

मसूरी बेड़ाधाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, भव्य मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा मन

विज्ञापन

लोहरदगा़ तेलगांव कोनाटोली स्थित मसूरी बेड़ाधाम में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर रविवार को भव्य मेला सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. धार्मिक आस्था और पारंपरिक संस्कृति के इस संगम में दूर-दराज के गांवों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे. कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू एवं भाजपा के राष्ट्रीय संयोजक आनंद साहू ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. धार्मिक आयोजन सामाजिक एकता का प्रतीक : उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए अतिथियों ने कहा कि ऐसे धार्मिक अनुष्ठान समाज को एकता के सूत्र में बांधते हैं. उन्होंने नयी पीढ़ी से अपनी पारंपरिक संस्कृति और आस्था को संजोकर रखने की अपील की. आयोजन समिति के मुख्य संरक्षक दीपांकर साहू ने बताया कि पिछले पांच वर्षों से यहां निरंतर मेला आयोजित किया जा रहा है. मसूरी बेड़ाधाम की विशेषता यहां की प्राचीन गुफा और उसमें स्थापित शिवलिंग है, जो भक्तों की अटूट आस्था का केंद्र है. मंदिर निर्माण की बनी योजना : समिति द्वारा इस पावन स्थल को भव्य मंदिर का रूप देने की योजना बनायी गयी है. धीरज प्रसाद साहू ने इस दिशा में ठोस पहल करने और हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया. मेले के दौरान स्थानीय कलाकारों द्वारा प्रस्तुत पारंपरिक नृत्य और गीतों ने दर्शकों का मन मोह लिया. मौके पर मिसीर कुजूर, दिलीप नाथ साहू, गोपीनाथ सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola