अवैध बालू ढुलाई करते पांच ट्रैक्टर जब्त
खनन अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की जा रही है कार्रवाई.
सेन्हा. सेन्हा थाना क्षेत्र के सीठियो स्थित कोयल नदी तट के बालू घाट से अवैध बालू परिवहन करने की गुप्त सूचना पर जिला पुलिस बल और सेन्हा थाना पुलिस के संयुक्त तत्वावधान में बालू के अवैध खनन एव परिवहन की गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए पांच ट्रैक्टर को सीठियो कोयल नदी तट से जब्त कर सुरक्षित सेन्हा थाना में रखा गया है.सीठियो कोयल नदी से बालू माफियाओं द्वारा रविवार को बालू का खनन कर परिवहन किया जा रहा था.जिसकी सूचना जिले के पुलिस अधीक्षक हरीश बिन जमा को मिलने पर जिला पुलिस बल और प्रशिक्षु एसपी सह थाना प्रभारी वेदांत शंकर, एसआइ मनोज कुमार एएसआइ जमशेद खान द्वारा क्षेत्र में अवैध बालू खनन व परिवहन मामले में छापेमारी करते हुए सीठियो कोयल नदी से पांच ट्रैक्टर को जब्त कर सेन्हा थाना में ला कर सुरक्षित रखा गया गया. इस संदर्भ में जिला खनन पदाधिकारी राजा राम प्रसाद के लिखित आवेदन पर बालू माफियाओं द्वारा अवैध तरीके से बालू उठाव कर विभाग का राजस्व क्षति करते हुए चोरी छुपे लगातार बालू ढुलाई करने के आरोप में सेन्हा थाना कांड संख्या 31/24 दर्ज कर खनन अधिनियम की धारा 379,411 के तहत अवैध तरीके से बालू परिवहन करने के मामले में ट्रैक्टर मालिक व चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया गया है. एक साथ पांच ट्रैक्टर जब्त होने पर बालू माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है. मौके पर प्रशिक्षु एसपी सह थाना प्रभारी वेदांत शंकर, एसआइ मनोज कुमार एएसआइ जमशेद खान शस्त्र पुलिस पुलिस बल शामिल थे.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए