किसानों के बीच अदरक बीज का वितरण, बेहतर तकनीक अपनाने की अपील

Updated:
विज्ञापन

किसानों के बीच अदरक बीज का वितरण, बेहतर तकनीक अपनाने की अपील

विज्ञापन

कैरो़ प्रखंड परिसर में गुरुवार को जिला उद्यान विभाग द्वारा उद्यान विकास योजना के तहत किसानों के बीच अदरक बीज का वितरण किया गया. किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में ग्राम पंचायत मुखिया बीरेंद्र महली की उपस्थिति में प्रत्येक चयनित किसान को एक-एक बोरी अदरक का बीज उपलब्ध कराया गया. कृषि से सुधरेगी आर्थिक स्थिति : इस अवसर पर मुखिया बीरेंद्र महली ने कहा कि सरकार और विभाग की इन योजनाओं का मुख्य उद्देश्य किसानों को आत्मनिर्भर बनाना है. उन्होंने किसानों से आग्रह किया कि वे बीजों का सही उपयोग करें और कृषि की नई तकनीकों को अपनाकर क्षेत्र का नाम रोशन करें. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि किसानों की जीविका कृषि पर ही टिकी है, इसलिए उन्हें समय पर बीज और खाद उपलब्ध कराना प्राथमिकता होनी चाहिए. प्रशिक्षण का लाभ उठाने की सलाह : मुखिया ने किसानों से एक-दूसरे के साथ सामंजस्य बनाकर आगे बढ़ने और विभाग द्वारा आयोजित किये जाने वाले प्रशिक्षण शिविरों में भाग लेने की अपील की. उन्होंने कहा कि नयी तकनीक और सही मार्गदर्शन से ही पैदावार बढ़ाई जा सकती है. मौके पर पंचायत सचिव पावन कुमार, आदित्य यादव, परवेज अंसारी सहित प्रखंड क्षेत्र के कई किसान उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola