मतगणना का मिला प्रशिक्षण, वोटों की गिनती आठ बजे से शुरू

Updated:
विज्ञापन

विधानसभा आम निर्वाचन 2024 के निमित्त 72-लोहरदगा (एसटी) निर्वाचन क्षेत्र में डाले गये वोटों की गिनती 23 नवंबर को कृषि बाजार समिति लोहरदगा परिसर में होगी

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

लोहरदगा.विधानसभा आम निर्वाचन 2024 के निमित्त 72-लोहरदगा (एसटी) निर्वाचन क्षेत्र में डाले गये वोटों की गिनती 23 नवंबर को कृषि बाजार समिति लोहरदगा परिसर में होगी. जिसे लेकर सभी प्रतिनियुक्त माइक्रोऑब्जर्वर, सुपरवाइजर, असिस्टेंट का प्रशिक्षण समाहरणालय सभाकक्ष में आयोजित किया गया. प्रशिक्षण जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त डॉ वाघमारे प्रसाद कृष्ण की उपस्थिति में उप निर्वाचन पदाधिकारी धीरज ठाकुर ने दिया. प्रशिक्षण में बताया गया कि पोस्टल बैलेट की स्पेशल स्ट्रांग रूम से निकासी व इवीएम-वीवीपैट की बज्रगृह से निकासी के बाद वोटों की गिनती की जानी है. पोस्टल बैलेट के मतों की गिनती के लिए 12 टेबल और इवीएम-वीवीपैट के मतों की गिनती के लिए 18 टेबल बनाये गये हैं. मतों की गिनती भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार ही किया जाना है. सभी प्रपत्रों को सही तरीके से भरा जाना है. ईवीएम-वीवीपैट के मतों की गिनती सुबह 8 बजे से की जायेगी. प्रशिक्षण में निर्वाची पदाधिकारी 72-लोहरदगा (एसटी)-सह-अनुमण्डल पदाधिकारी अमित कुमार, सहायक निर्वाची पदाधिकारी 72-लोहरदगा, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी आकाश सिंह समेत मतगणना के लिए प्रतिनियुक्त सभी कर्मी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola