भाजपा की बैठक संपन्न, भीबी जी राम जी अधिनियम को लेकर सम्मेलन का आयोजन

भारतीय जनता पार्टी कुड़ू मंडल के तत्वावधान में केंद्र की एनडीए सरकार द्वारा पारित विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) अधिनियम को लेकर मंडल स्तरीय कार्यक्रम शिशु विद्या मंदिर बरहनिया में सम्पन्न हुई
भाजपा ने ठोस कानून बनाकर वास्तविक विकास को धरातल पर उतारा है फोटो कार्यक्रम में शामिल भाजपा नेता तथा कार्यकर्ता कुड़ू. भारतीय जनता पार्टी कुड़ू मंडल के तत्वावधान में केंद्र की एनडीए सरकार द्वारा पारित विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) अधिनियम को लेकर मंडल स्तरीय कार्यक्रम शिशु विद्या मंदिर बरहनिया में सम्पन्न हुई. कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष कृष्णा मोदी ने की. कार्यक्रम में मुख्य रूप से पहुंचे भाजपा जिला अध्यक्ष मनीर उरांव जिला कार्यक्रम संयोजक बालकृष्णा सिंह, पवन तिग्गा सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे. मंडल अध्यक्ष कृष्णा मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने वर्षों तक गरीबों और ग्रामीणों को केवल भ्रमित किया, जबकि भाजपा सरकार ने ठोस कानून बनाकर वास्तविक विकास को धरातल पर उतारा है. भीबी जी राम जी अधिनियम के माध्यम से मनरेगा को और अधिक सशक्त, पारदर्शी और प्रभावी बनाया गया है, जिससे ग्रामीणों को रोजगार के साथ – साथ आत्मनिर्भरता का अवसर मिलेगा. भाजपा जिला अध्यक्ष मनीर उरांव ने कहा कि यह अधिनियम ग्रामीण भारत के लिए ऐतिहासिक है. मनरेगा अब केवल 100 दिनों की मजदूरी योजना नहीं रहकर आजीविका और सम्मानजनक रोजगार का सशक्त माध्यम बन रहा है. भाजपा कार्यकर्ताओं गांव-गांव जाकर इस अधिनियम की जानकारी जनता तक पहुंचायें और एनडीए सरकार की नीतियों को मजबूती प्रदान करें. संचालन व धन्यवाद ज्ञापन रामखेलावन राम ने व कार्यक्रम की समाप्ति की घोषणा बरूण बैठा ने की. मौके पर संजय चौधरी, बालकृष्णा सिंह,राजेश प्रसाद, राजू कुमार रजक,पंकज भारती, शशि कुमार, रामखेलावन राम, बरुण बैठा, बुद्धेश्वर उरांव, पंखराज उरांव, सरजू कुमार साहू, नीतीश कुमार,पप्पू यादव, बादल शाहदेव, दीपक पासवान, संतोष कुमार साहु,श्याम किशोर गुप्ता, सुनील यादव,सुलेंद्र साहु, शनिचरवा उरांव, महादेव भगत, साधन मुंडा, विनय कुमार, बादल महतो, मुरारी महतो, नीतीश कुमार, राहुल साहू, हाकिम अंसारी सहित अन्य शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




