अंचल कर्मी के निधन पर शोक, सीओ ने हर संभव सहायता का दिया आश्वासन
अंचल कर्मी के निधन पर शोक, सीओ ने हर संभव सहायता का दिया आश्वासन
भंडरा़ भंडरा अंचल कार्यालय में कार्यरत अंचल कर्मी सत्येंद्र यादव की सड़क दुर्घटना में आकस्मिक मौत से शोक की लहर दौड़ गयी है़ इस दुखद घड़ी में अंचल के सीओ दुर्गा कुमार, सीआइ फेकुआ उरांव, अमीन सुमित जायसवाल सहित अन्य कर्मियों ने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की़ सीओ ने परिजनों को ढांढ़स बंधाते हुए कहा कि यह क्षति अत्यंत अपूरणीय है़ उन्होंने स्पष्ट किया कि सत्येंद्र यादव की मृत्यु कार्यालय से लौटने के क्रम में हुई है, अतः वे इसे सेवा अवधि के दौरान हुई दुर्घटना मानते है़ं सीओ ने आश्वासन दिया कि सरकारी नियमों के तहत मृतक के परिजनों को अनुकंपा पर नौकरी और मरणोपरांत मिलने वाली सभी सुविधाएं प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध करायी जायेगी़ इस कठिन समय में पूरा अंचल परिवार उनके साथ खड़ा है़ निकाय चुनाव को लेकर सघन वाहन जांच अभियान चलाया
आपके शहर में
कुड़ू़ नगर निकाय चुनाव को देखते हुए एसपी सादिक अनवर रिजवी के निर्देश पर शनिवार रात और रविवार दिनभर थाना क्षेत्र के सीमावर्ती क्षेत्रों में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया. हालांकि जांच में पुलिस को किसी तरह की आपत्तिजनक सामान व नकद राशि नहीं मिली. थाना प्रभारी अजीत कुमार ने बताया कि एसपी के निर्देश पर कुड़ू- लोहरदगा, कुड़ू-चंदवा, कुड़ू-रांची और शंखनदी-लुकुईया मुख्य पथ पर बड़की चांपी के समीप वाहनों की जांच की गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए