रामकली सरस्वती शिशु मंदिर में 51 हजार मंत्रों का जाप, आदियोगी के ध्यान में लीन हुए भक्त

Updated:
विज्ञापन

रामकली सरस्वती शिशु मंदिर में 51 हजार मंत्रों का जाप, आदियोगी के ध्यान में लीन हुए भक्त

विज्ञापन

प्रतिनिधि, लोहरदगामहाशिवरात्रि पर कोर्ट रोड स्थित रामकली सरस्वती शिशु मंदिर के प्रांगण में भक्ति और आध्यात्म का अनूठा संगम देखने को मिला. यहां सामूहिक रूप से 51,000 महामृत्युंजय मंत्रों का जाप संपन्न कराया गया. इसके पश्चात वेद के शिव संकल्प सूक्त के मंत्रों के साथ विशेष आहुतियां दी गयीं.अकाल मृत्यु और दुखों से रक्षा करता है यह मंत्र : डॉ अशोक आचार्य ने महामृत्युंजय मंत्र की महिमा बताते हुए कहा कि यह मंत्र व्यक्ति को सभी बाधाओं और अकाल मृत्यु के भय से मुक्त करता है. मंत्रोच्चार के बाद सभी शिव भक्तों ने पांच मिनट तक आदियोगी शिव का सामूहिक ध्यान किया. कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यक्ष वीरेंद्र मित्तल, मुख्य अतिथि एडवोकेट सुषमा सिंह, विशिष्ट अतिथि कवलजीत सिंह और अवधेश मित्तल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. भक्तों ने लिया महाप्रसाद : यज्ञ के मुख्य यजमान के रूप में दिलीप-सुजाता, सचिन-संगीता मित्तल, मनीष-काजल सहित अन्य परिवार शामिल हुए. कार्यक्रम को सफल बनाने में संयोजक विकास साहू, विक्की गुप्ता, प्रधानाचार्या सुधा और स्कूली बच्चों का विशेष योगदान रहा. अनुष्ठान के अंत में वीरेंद्र मित्तल और नरेंद्र मित्तल ने भक्तों के बीच महाप्रसाद का वितरण किया. इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में शिव भक्त उपस्थित थे. सिंचाई कूप में डूबने से युवक की मौत

आपके शहर में

विज्ञापन

लोहरदगा़ सदर थाना क्षेत्र के मन्हो गांव निवासी लक्ष्मण राम पिता स्व भोला राम की मौत सिंचाई कूप में डूबने से हो गयी. जानकारी के अनुसार लक्ष्मण राम अपने खेतों की सिंचाई कर रहा था. इसी क्रम में वह कुआं के पास गया और पैर फिसलने से वह कुआं में गिर गया. परिवार वालों तथा स्थानीय लोगों की मदद से उसे कुआं से निकालकर सदर अस्पताल इलाज के लिए लाया गया. जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola