जागरूकता के लिए निकाला गया कैंडल मार्च

Updated:
विज्ञापन

बाल विवाह पर रोक थाम लगाने के लिये सरकार द्वारा विभिन्न तरह से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है

विज्ञापन

फोटो. कैंडल मार्च में शामिल लोग सेन्हा. बाल विवाह पर रोक थाम लगाने के लिये सरकार द्वारा विभिन्न तरह से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है.उसी निमित गगेया ग्राम में युवक युवती और अभिभावकों को शपथ दिलायी गयी. विदित हो कि सेन्हा प्रखंड क्षेत्र के झलजमीरा पंचायत अन्तर्गत गगेया गांव में ग्रामीणों के बीच बाल विवाह रोक थाम को लेकर शपथ दिलाते हुए जागरूकता अभियान के तहत कैंडल मार्च निकाला गया. आयोजित कार्यक्रम में सहिया शकुंतला देवी ने बताया कि बाल विवाह कानूनन अपराध है. सरकार द्वारा लड़कों का विवाह के लिये 21 वर्ष और लड़कियों का विवाह के लिये 20 वर्ष उम्र निर्धारित किया गया है.वहीं क्षेत्र में बाल विवाह पर अंकुश लगाने का दिशा में मिल जुल कर कार्य करने की दिशा में ग्रामीण महिला पुरुष और युवक युवतियों को जागरूक करने को लेकर शपथ दिलायी गयी. साथ ही बताया गया कि अशिक्षा व जानकारी के अभाव में आज भी समाज मे बाल विवाह हो रहा है. जिस के कारण समाज में बुरा असर हो रहा है.साथ ही बताया गया कि सभी वर्ग के लोग यदि सजग रहेंगे, तो समाज से बाल विवाह का प्रचलन समाप्त हो सकता है. बाल विवाह जैसे कुप्रथा को रोकने के लिए सरकार द्वारा कड़ा कदम उठाया जा रहा है. साथ ही अन्य लोगो को जागरूक करने पर बल दिया गया. मौके पर सहिया शकुंतला देवी के अलावा सपना कुमारी, अनिल उरांव, धनेश्वर उरांव, संगीता देवी, सुनील उरांव, ज्योति कुमारी, अमृता सिंह, सिखा कुमारी, बिटटू सिंह, राजा उरांव, नागमनी उरांव,भीमा दस गोस्वामी,सुनील उरांव सहित अन्य ग्रामीण महिला पुरुष व युवक युवतियां शामिल थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola