Lohardaga: 7.40 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, नकद और मोबाइल जब्त

Updated:
विज्ञापन

पुलिस की गिरफ्त में तस्कर

Lohardaga: लोहरदगा पुलिस ने मादक पदार्थ के खिलाफ अभियान चलाते हुए 7.40 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नकद रुपये और मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं. दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. पूरी खबर नीचे पढ़ें…

विज्ञापन

Lohardaga: लोहरदगा थाना पुलिस ने ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री और सेवन की सूचना पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने अलीनगर स्थित एक खाली मकान में छापेमारी कर दोनों आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा. उनके पास से जांच के बाद 7.40 ग्राम ब्राउन शुगर, एक मोबाइल फोन और 3,015 रुपये नकद बरामद किए गए. पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान टोरी थाना क्षेत्र निवासी इसरोज अंसारी उर्फ हैदर (27 वर्ष) और हिरही बड़काटोली निवासी जावेद अंसारी उर्फ बिल्ला (25 वर्ष) के रूप में हुई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

कई धराओं के तहत मामला दर्ज

दोनों आरोपियों के खिलाफ लोहरदगा थाना कांड संख्या 89/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 17(बी), 21(बी), 22(बी) एवं 29 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है. रविवार को दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. पुलिस ने बताया कि आरोपियों के पास से ब्राउन शुगर के तीन बड़े और 20 छोटे पुड़िया, एक वीवो एंड्रॉयड मोबाइल फोन तथा 3,015 रुपये नकद बरामद हुए हैं.

तस्करों का रहा है आपराधिक इतिहास

जांच में यह भी सामने आया कि दोनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास रहा है. इसरोज अंसारी पर पूर्व से लोहरदगा थाना में मामला दर्ज है, जबकि जावेद अंसारी के खिलाफ लोहरदगा, पतरातू एवं कुडू थाना में चोरी, आर्म्स एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं के तहत कई मामले दर्ज हैं. यह छापेमारी सदर अंचलाधिकारी श्री रामनारायण खलखो की उपस्थिति में की गई. अभियान का नेतृत्व लोहरदगा थाना प्रभारी के साथ पुलिस पदाधिकारियों एवं सशस्त्र बल ने किया. पुलिस ने कहा कि जिले में नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा.

ये भी पढ़ें…

लोहरदगा में मोहर्रम पर दिखी इंसानियत, एंबुलेंस को रास्ता देने के लिए युवकों ने रोक दी खेल प्रतियोगिता

लोहरदगा के कुडू में फर्नीचर गोदाम में लगी आग, 20 लाख का नुकसान, कर्ज में डूबा परिवार

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola