खेलो झारखंड के तहत किस्को में प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित

Updated:
विज्ञापन

मिठ्ठी उरांव बनीं सबसे तेज धाविका

लोहरदगा में 'खेलो झारखंड' के तहत प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. किस्को की छात्रा मिठ्ठी उरांव ने 1500 मीटर दौड़ में स्वर्ण जीतकर सबसे तेज धाविका का खिताब अपने नाम किया. विजेताओं को सम्मानित भी किया गया.

विज्ञापन

लोहरदगाः स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखंड सरकार के निर्देशानुसार तथा जिला शिक्षा अधीक्षक सह अपर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, झारखंड शिक्षा परियोजना, लोहरदगा के पत्रांक 1223 के आलोक में खेलो झारखंड के तहत प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता 2026-27 का आयोजन राजकीय मध्य विद्यालय, किस्को के खेल मैदान में किया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

प्रतियोगिता में अंडर-17 आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया. एथलेटिक्स प्रतियोगिता के तहत 100, 200, 400, 800, 1500 और 3000 मीटर दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद तथा 100x4 और 400x4 रिले रेस आयोजित की गई.

ये भी पढ़ें- देवाकी बाबा धाम में 24 घंटे का महा रुद्राभिषेक संपन्न

1500 मीटर दौड़ में मिठ्ठी उरांव ने जीता स्वर्ण

मॉडल स्कूल खरकी, किस्को की छात्रा मिठ्ठी उरांव ने 1500 मीटर दौड़ में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया. इसके साथ ही उन्होंने प्रतियोगिता में सबसे तेज धाविका का खिताब अपने नाम किया. उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय और क्षेत्र के लोगों ने खुशी जताई. प्रतियोगिता में किस्को प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया. खेल मैदान में प्रतिभागियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का प्रदर्शन किया.

विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

प्रतियोगिता के समापन पर विभिन्न स्पर्धाओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया. प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी आगामी जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में किस्को प्रखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे. मौके पर प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी इंदु अग्रवाल, बीआरपी संजय कुमार, खेल शिक्षिका खुशबू कुमारी, तबारक हुसैन अंसारी, कबीरुद्दीन अंसारी, राष्ट्रीय खिलाड़ी दिलनवाज अंसारी, डीटीएस एकेडमी के इरफान अंसारी समेत शिक्षक-शिक्षिकाएं और चिकित्सा कर्मी मौजूद थे.

ये भी पढ़ें- रांची यूनिवर्सिटी में 44,790 विद्यार्थियों के लिए 1353 शिक्षक, अधिकारियों के 53 पद स्वीकृत


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola