खरचा धर्मकांटा के समीप ट्रक की चपेट में आने से प्रखंड अमीन की मौत, सड़क जाम

Updated:
विज्ञापन

खरचा धर्मकांटा के समीप ट्रक की चपेट में आने से प्रखंड अमीन की मौत, सड़क जाम

विज्ञापन

किस्को़ किस्को-रिचुघटा मुख्य सड़क पर सोमवार को तेज रफ्तार ट्रक ने एक युवक की जान ले ली. इससे आक्रोशित परिजनों ने लोहरदगा–रिचुघटा सड़क जाम कर दिया़ दुर्घटना जोबांग थाना क्षेत्र के खरचा बिरहोर कॉलोनी के समीप घटी. मृतक की पहचान पेशरार प्रखंड मुख्यालय में कार्यरत अमीन अनुज प्रसाद (पिता- सीताराम प्रसाद) के रूप में हुई है, जो मुर्मू गांव के निवासी थे. जानकारी के अनुसार, अनुज प्रसाद अपनी टीवीएस बाइक (संख्या: जेएच08 के 2382) से मुर्मू से खरचा की ओर जा रहे थे. इसी दौरान खरचा धर्मकांटा की ओर जा रहे एक अनियंत्रित ट्रक (संख्या : 7907) ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अनुज गंभीर रूप से घायल हो गये. स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस के सहयोग से उन्हें तत्काल सदर अस्पताल लोहरदगा ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद ट्रक चालक धर्मकांटा के समीप वाहन छोड़कर फरार होने में सफल रहा. पुलिस ने ट्रक को जब्त कर थाने पहुंचा दिया है, जबकि दुर्घटनाग्रस्त बाइक घटनास्थल पर ही पड़ी थी. अनुज की मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और फरार चालक की तलाश जारी है. परिजनों ने किया सड़क जाम : अंचल अमीन अनुज प्रसाद की मौत के बाद परिजनों ने लोहरदगा–रिचुघटा सड़क जाम कर दिया. परिजनों ने सड़क पर ट्रकों को रोककर जमकर प्रदर्शन किया. घटना से आक्रोशित परिजन ट्रक चालक की गिरफ्तारी और उचित मुआवजे की मांग कर रहे हैं. परिजनों का कहना है कि जब तक इंसाफ नहीं मिलेगा, आंदोलन जारी रहेगा. साथ ही प्रशासन और हिंडाल्को प्रबंधन से वार्ता की मांग की जा रही है. खबर लिखे जाने तक न तो प्रशासन और न ही हिंडाल्को का कोई प्रतिनिधि मौके पर पहुंचा था. बताया गया कि शव फिलहाल थाने में रखा गया है. मृतक की कुछ माह पूर्व ही शादी हुई थी. उसकी मौत से गांव में शोक का माहौल है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola