लोहरदगा में भाजपा ने शुरू किया मिलेट को लेकर जागरूकता अभियान

Updated:
विज्ञापन

उपाध्यक्ष गंगोत्री कुजूर ने कहा कि आज हम आधुनिक युग के दौर में अपनी आहार को बदल रहे हैं. जो हमारे शरीर के लिए दुष्प्रभावी है. हम सभी जनजातीय क्षेत्र के रहने वाले हैं.

विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की अध्यक्ष कलावती देवी की अध्यक्षता में अटल भवन में मोटा अनाज का सेवन (मिलेट) को लेकर जागरूकता अभियान कार्यक्रम आयोजित की गयी. कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व विधायक गंगोत्री कुजूर, भाजपा जिलाध्यक्ष मनीर उराँव, मोटा अनाज सेवन जागरूकता अभियान की प्रदेश संयोजिका जयश्री इंदवार, एसटी मोर्चा प्रदेश कोषाध्यक्ष भोगेन सोरेन उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

मौके पर उपाध्यक्ष गंगोत्री कुजूर ने कहा कि आज हम आधुनिक युग के दौर में अपनी आहार को बदल रहे हैं. जो हमारे शरीर के लिए दुष्प्रभावी है. हम सभी जनजातीय क्षेत्र के रहने वाले हैं. पहले हमारे लोग ज्यादा मोटे अनाज को आहार के रूप में शामिल कर स्वास्थ्य और लंबी जीवन जीते थे. परंतु आजकल हम बच्चे तो बच्चे घर के बड़े भी फास्ट फूड को तव्वजो दे रहे.

ये अच्छी बात नहीं है. इसके सुधार में घर की महिलाएं उत्तम भूमिका निभा सकती हैं. यह अभियान जनहित का है. जयश्री इंदवार ने कहा कि मोटे अनाज का सेवन हमारे स्वास्थ्य को बहुत से बीमारियों से छुटकारा पाने में मदद करता है. यह लंबे रिसर्च के बाद इसे लेकर केंद्र की सरकार आमजन की चिंता करते हुए संगठन के माध्यम से अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें महिलाओं को विशेष रूप में अभियान में जोड़कर अभियान चलाया जा रहा है. ताकि घर के सदस्यों के आहार में सुधार व मोटे आहार शामिल करने में अहम भूमिका निभाएंगी.

मनीर उरांव ने कहा जनजाति क्षेत्र में मोटा अनाज का सेवन बहुत पहले से कर रहे हैं. कार्यक्रम का संचालन भारती सिन्हा एवम धन्यवाद ज्ञापन गीता उरांव ने की. मौके पर सामेला भगत, अनिल उरांव, पशुपति नाथ पारस, अमरेश भारती, राधिका देवी, संगिता कुमारी, राखी पांडेय सहित अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola