लोहरदगा : नेहरू कप हॉकी में बिटपी भंडरा का दबदबा, U-15 और U-17 दोनों खिताब जीते

Updated:
विज्ञापन

खिलाड़ियों को पुरस्कृत करते अधिकारी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

लोहरदगा में आयोजित नेहरू कप हॉकी प्रतियोगिता में बिटपी भंडरा की टीम ने अंडर-15 और अंडर-17 दोनों वर्गों में शानदार जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया.

विज्ञापन

लोहरदगा. झारखंड शिक्षा परियोजना लोहरदगा के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय जवाहरलाल नेहरू कप हॉकी प्रतियोगिता बुधवार को जिला मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय नदिया हिंदू के खेल मैदान में संपन्न हुई. प्रतियोगिता के अंतिम दिन अंडर-15 और अंडर-17 बालक वर्ग के फाइनल मुकाबले खेले गए.

विज्ञापन

दोनों वर्गों में बिटपी की टीम विजेता

अंडर-15 वर्ग के फाइनल मुकाबले में राजकीयकृत मध्य विद्यालय किस्को और पीएम श्री राजकीयकृत प्लस टू उत्क्रमित उच्च विद्यालय बिटपी, भंडरा की टीम आमने-सामने थीं. बिटपी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3-0 से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया. वहीं, अंडर-17 वर्ग के फाइनल में भी बिटपी, भंडरा की टीम ने जीत हासिल की. टीम ने राजकीयकृत लाल बहादुर शास्त्री प्लस टू उच्च विद्यालय, भंडरा को 1-0 से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की.

खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ खेलने की अपील

जिला शिक्षा पदाधिकारी दास सुनंदा चंद्रमोलेश्वर ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि झारखंड हॉकी का गढ़ है और युवा खिलाड़ी इसकी मजबूत नींव हैं. उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना, अनुशासन और टीम भावना के साथ खेलने की अपील की. दोनों विजेता टीमें 19 सितंबर से आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय नेहरू कप हॉकी प्रतियोगिता में लोहरदगा जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी.

प्रतियोगिता का सफल आयोजन

प्रतियोगिता के सफल आयोजन में मोनिदीपा बनर्जी, आकाश कुमार, पंकज कुमार, संजय उरांव, रंजू साहू, रामरति प्रजापति, रंजीत मिश्रा, जीतेंद्र मित्तल, ज्ञान प्रकाश कुजूर, रश्मि खेश, सारु उरांव, तबारक अंसारी, विपिन किशोर लकड़ा, विशाल संदीप कुजूर, मोहित मुकेश सहित शारीरिक शिक्षकों का योगदान रहा. रेफरी संघ के मन्ना खेस, रमेश उरांव, मंगरा उरांव, कोच एवं जीवन उरांव ने भी अपनी सेवाएं दीं.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola