डायन बिसाही के आरोप में हुई थी भंडरा की रहने वाली बिरसमुनी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

भंडरा थाना के बिटपी निवासी बिरसमुनी उरांव के 12 दिन तक लापता रहने के बाद एक कुआं से शव मिलने की घटना का उद्भेदन भंडरा पुलिस ने कर लिया गया है.

विज्ञापन

भंडरा : भंडरा थाना के बिटपी निवासी बिरसमुनी उरांव के 12 दिन तक लापता रहने के बाद एक कुआं से शव मिलने की घटना का उद्भेदन भंडरा पुलिस ने कर लिया गया है. भंडरा थाना प्रभारी अभिषेक कुमार तिवारी ने बताया कि बिरसमुनी उरांव की हत्या बीटपी गांव के युवक महादेव उरांव (पिता- स्व विशु उरांव) व भरनो थाना के अमलिया गांव निवासी पंचू उरांव (पिता- स्व तेंबा उरांव) द्वारा की गयी थी.

आपके शहर में

विज्ञापन

शव को बिजली तार से तीन जगह पत्थर बांध कर कुआं में डाल दिया गया था. दोनों युवकों ने बिरसमुनी उरांव की हत्या करने की बात स्वीकारी है. दोनों ने बताया कि बिरसमुनी उरांव डायन बिसाही का काम करता था. इस कारण से उसकी हत्या की गयी है. धारा 302, 201/34 भादवि के तहत दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola